RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 अप्रैल।उपराष्ट्रपति ने रामनवमी की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी।उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा कि रामनवमी के पावन अवसर पर, मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।
भगवान राम का जीवन कर्तव्यपरायणता, सत्यनिष्ठा और सहिष्णुता का एक शाश्वत प्रमाण है। सदाचार का संदेश देते उनके सिद्धांत युगों से ही सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहे हैं। आज जब हम भगवान राम द्वारा अपनाए गए शाश्वत मूल्यों पर चिंतन कर रहे हैं, तो आइए हम उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग के प्रति स्वयं को फिर से समर्पित करें।
हमारा जीवन प्रभु श्री राम के शाश्वत आदर्शों पर आधारित हो और हम एक समृद्ध एवं शक्तिशाली भारत के निर्माण के लिए संकल्पित होकर कार्य करें।

Related posts

चतरा:माटीकला विद्युत चाक वितरण से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगे शिल्पकार।

rktvnews

दलपति से पंचायत सचिव के पद पर नियुक्ति हेतु जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक की गई!रखें गए सभी आवेदकों के आवेदन को किया गया अनुमोदित:उपायुक्त अबु इमरान

rktvnews

वैशाली:जिलाधिकारी ने साउथ एशियन बॉल बैडमिंटन प्रतियोगिता 2025-26 के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित।

rktvnews

वरिष्ठ लोकगायक भरत सिंह भारती को मिला अमृत पुरस्कार!उपराष्ट्रपति के कर कमलों से विज्ञान भवन में मिला पुरस्कार।

rktvnews

भोजपुर:गोप गुट द्वारा संविधान पद यात्रा और यूनिसेफ पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

उज्जैन:मतदाता जागरूकता अंतर्गत जगह-जगह निकाली गई कलश यात्राएं।

rktvnews

Leave a Comment