RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

रामनवमी’ की पूर्व संध्या पर भारत की राष्ट्रपति की शुभकामनाएं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 16 अप्रैल।भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ‘रामनवमी’ की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने एक संदेश में कहा है, ‘रामनवमी के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासि‍यों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
भगवान श्री राम के अवतरण के शुभ अवसर के सम्मान में मनाया जाने वाला रामनवमी का यह त्योहार हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम विनम्रता, धैर्य और पराक्रम का सर्वश्रेष्ठ आदर्श हैं। प्रभु श्री राम ने निःस्वार्थ सेवा, वचन के प्रति अडिग प्रतिबद्धता और मित्रता के उच्चतम मानक स्‍थापित किए हैं। रामनवमी का पर्व हमारे शाश्वत मूल्यों पर मनन करने का अवसर भी है।
आइए, हम भगवान श्री राम के जीवन मूल्यों को आत्मसात करें और एक ऐसे राष्ट्र के निर्माण का संकल्प लें जहां ‘राम राज्य’ के अनुरूप प्रत्येक व्यक्ति‍ का जीवन गरिमापूर्ण हो तथा विकास की धारा सभी के जीवन में प्रवाहित होती रहे।

Related posts

भोजपुर:मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में चल रही योजनाओं की समीक्षा की।

rktvnews

चतरा:जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!निर्वाचन कार्य को लेकर सभी कोषांग के नोडल पदाधिकारी के साथ हुई बैठक।

rktvnews

गढ़वा:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छता संबंधी समीक्षा बैठक संपन्न, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

छत्तीसगढ़ : बजट प्रस्तुत करने के पूर्व वित्त मंत्री ओपी चौधरी पहुंचे श्रीराम मंदिर, की पूजा-अर्चना।

rktvnews

ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षा बजट 2026-27 सरकार की एक मजबूत एवं अभेद्य सुरक्षा व्यवस्था के निर्माण के संकल्प को और सुदृढ़ करता है: रक्षा मंत्री

rktvnews

सर्वोच्च न्यायालय के आज के निर्णय ने यह सिद्ध कर दिया कि धारा 370 को समाप्त करने का मोदी सरकार का निर्णय पूरी तरह संवैधानिक था: अमित शाह

rktvnews

Leave a Comment