RK TV News
खबरें
Breaking Newsराहत

पुरानी अनाज मंडी में उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने किया कैंटीन का शुभारंभ!अब गरीबों को 10 रुपए में मिलेगी थाली।

कैंटीन का शुभारंभ करती डीसी मोनिका गुप्ता।

नारनौल/महेंद्रगढ़ 1 सितंबर। हरियाणा सरकार की अंत्योदय आहार योजना के तहत अब गरीब मजदूरों को पुरानी अनाज मंडी मार्केट कमेटी कार्यालय में सस्ता भोजन उपलब्ध होगा। हरियाणा भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से चलाई जा रही इस योजना का उपायुक्त मोनिका गुप्ता आईएएस ने आज रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया।
इस मौके पर डीसी मोनिका गुप्ता ने बताया कि इस कैंटीन में मात्र 10 रुपए में खाने की थाली दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सरकार की ओर से खोली जाने वाली 16वीं कैंटीन है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश अनुसार हरियाणा में इस प्रकार की कुल 100 कैंटीन खोली जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार की यह एक अच्छी पहल है। अब गरीब आदमी को खाने के लिए 100 -200 रुपए नहीं बल्कि इस कैंटीन में 10 रुपए में भरपेट खाना मिल सकेगा। उन्होंने बताया कि इस कैंटीन में एक बार में 70 लोग खाना खा सकते हैं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इस कैंटीन में खाना बनाएंगी। इस योजना के तहत एक तरफ जहां गरीबों को सस्ती दर पर खाना मिलेगा वहीं स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को काम मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार की सोच है कि गरीब आदमी को सस्ती दर में अच्छा खाना मिले। इसी उद्देश्य को लेकर मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे हरियाणा में इस तरह की कैंटीन खोली जा रही है।
इससे पहले डीसी मोनिका गुप्ता ने मार्केट कमेटी कार्यालय परिसर में स्थित क्रैच का भी अवलोकन किया।
इस अवसर पर श्रम विभाग से उपनिदेशक रमेश सिंह, सहायक निदेशक दिनेश यादव के अलावा मार्केट कमेटी के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।

Related posts

भाजपा भोजपुर के नेताओं ने सर्वोच्च न्यायालय के धारा 370 हटाने के केन्द्र सरकार के निर्णय को सही ठहराये जाने के फैसले का स्वागत किया।

rktvnews

बिहार:मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का किया हवाई सर्वेक्षण।

rktvnews

भोजपुर:महिला और युवा एक होकर देश की दिशा एवं दशा बदल सकते हैं:अध्यक्ष राजेश्वर पासवान

rktvnews

भोजपुर में लग सकता है प्लास्टिक पर पूर्णतः प्रतिबंध!पर्यावरण समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

देहरादून : मुख्यमंत्री ने कुँआवाला बाजार में “स्वदेशी अपनाओ” तथा जीएसटी की नई दरों के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बाजार भ्रमण किया।

rktvnews

रामगढ़:राष्ट्रीय फ्लोरोसिस रोकथाम एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment