RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:राजस्व संग्रहण लक्ष्य हर हाल में पूर्ण करें, लंबित नामांतरण वादों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करें: उपायुक्त रवि आनंद

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)05 मई।सोमवार को समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में उपायुक्त रवि आनंद की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे राजस्व संग्रह की प्रगति की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्धारित लक्ष्य को शत-प्रतिशत हर हाल में पूर्ण किया जाए।
उपायुक्त ने विशेष रूप से नगर परिषद को निर्देशित करते हुए कहा कि राजस्व संग्रह में अपेक्षित वृद्धि सुनिश्चित की जाए तथा कर वसूली की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व वृद्धि जिला विकास की आधारशिला है, इसलिए सभी संबंधित विभाग इसे सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
बैठक के दौरान सभी अंचल अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि नामांतरण (म्यूटेशन) वादों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। लंबित मामलों की नियमित समीक्षा करते हुए उन्हें शीघ्र निष्पादित करने का निर्देश दिया गया।
उपायुक्त ने विकास योजनाओं के सुचारु क्रियान्वयन हेतु भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा प्राप्त भूमि मांग के अनुरूप आवश्यक भूमि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए, ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।
अंचल अधिकारी, चतरा को निर्देशित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि नए समाहरणालय भवन के निर्माण हेतु उपयुक्त भूमि का शीघ्र चिन्हांकन कर विस्तृत प्रतिवेदन जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया जाए, ताकि आगामी प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।
उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदेही के साथ करें तथा राजस्व संग्रहण एवं प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता एवं दक्षता बनाए रखें।
बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी (उत्तरी) राहुल मीणा, वन प्रमंडल पदाधिकारी (दक्षिणी) मुकेश कुमार, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा श्री जहूर आलम, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, जिला खनन पदाधिकारी मनोज टोप्पो, सभी अंचल अधिकारी सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

झारखंड: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आर्यभट्ट सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित!जाति, धर्म से ऊपर उठकर बिना किसी प्रलोभन मताधिकार का प्रयोग करें : राज्यपाल

rktvnews

भोजपुर:भूख हड़ताल पर बैठे होम गार्ड अभियार्थी! नियुक्ति नहीं मिलने पर आत्मदाह को है तैयार।

rktvnews

भोजपुर: सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि बढ़ने पर बड़हरा विधायक ने बिहार सरकार को दिया धन्यवाद।

rktvnews

27 दिसंबर को लखनऊ में मनाई जाएगी महाराजा खेत सिंह खंगार की जयंती, राष्ट्रीय अध्यक्ष ओंकार सिंह ठाकुर ने प्रेसवार्ता में दी जानकारी।

rktvnews

18 अप्रैल कोविड-19 अपडेट।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:राजू यादव होंगे इंडिया गठबंधन समर्थित भाकपा माले के तरारी विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवार।

rktvnews

Leave a Comment