RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

इरेडा और आईआईटी भुवनेश्वर ने स्वच्छ ऊर्जा नवाचार के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

भुवनेश्वर/ओडिसा 11 फरवरी।भारतीय नवीकरणीय ऊर्जा विकास एजेंसी लिमिटेड (आईआरईडीए, इरेडा) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, भुवनेश्वर के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर करके नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। आईआईटी भुवनेश्वर में आयोजित 100 क्यूब स्टार्ट-अप कॉन्क्लेव में आज, 11 फरवरी, 2024 को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए, जिसका उद्देश्य नवाचार और अनुसंधान पहल, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और स्टार्ट-अप इकोसिस्टम में सहयोगात्मक प्रयासों का समर्थन करना है।
इरेडा और आईआईटी भुवनेश्वर के बीच यह सहयोग, संयुक्त अनुसंधान प्रयासों व प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को सुविधाजनक बनाएगा तथा स्टार्ट-अप इकोसिस्टम को व्यापक समर्थन प्रदान करेगा। इसमें प्रशिक्षण कार्यक्रम, सेमिनार और कार्यशालाएं जैसी क्षमता निर्माण पहल भी शामिल होंगी, जिनसे इरेडा अधिकारियों के कौशल को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
केंद्रीय शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और आईआईटी भुवनेश्वर के निदेशक प्रो. श्रीपाद कर्मलकर की उपस्थिति में इरेडा के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक प्रदीप कुमार दास और आईआईटी भुवनेश्वर के स्वतंत्र निदेशक डॉ. देबी प्रसाद डोगरा ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
इस अवसर पर इरेडा के सीएमडी ने कहा, “आईआईटी भुवनेश्वर के साथ यह साझेदारी नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में नवाचार और सतत विकास को बढ़ावा देने की दिशा में हमारी यात्रा की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। दोनों संगठनों की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाकर, हमारा लक्ष्य प्रभावशाली अनुसंधान पहल को गति देना तथा नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के विकास को बढ़ावा देना है।”

Related posts

सिंचाई एवं बाढ़ को लेकर जल संसाधन मंत्री ने की बैठक।

rktvnews

बलिया:मेघनाथ वध , सती सुलोचना, अहिरावण वध का मंचन।

rktvnews

उज्जैन:सी.एम. राइज विनोबा स्कूल हुआ दुनिया के टॉप 10 स्कूल में शामिल।

rktvnews

एक ही सांचे में ढला है संस्कृत की बेहाली और बहाली का कांड।

rktvnews

भोजपुर:मेरे और मेरे परिवार से किसी का दुश्मनी नही,घटना की जाँच होनी चाहिए : राघवेन्द्र प्रताप सिंह

rktvnews

मुख्यमंत्री नीतिश कुमार ने दी विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें।

rktvnews

Leave a Comment