RK TV News
खबरें
Breaking Newsकृषि

‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा ‘पोर्टल पर किसानों की जमीन का करवाया जाएगा शत प्रतिशत पंजीकरण: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़/ हरियाणा 13 जुलाई।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा‘ पोर्टल पर किसानों की जमीन का शतप्रतिशत पंजीकरण करवाया जाएगा,यह साल में 2 बार होगा। जो किसान अपनी पूरी जमीन का पंजीकरण 31 जुलाई तक करवाएगा उसे 100 रुपये दिए जाऐंगे।मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह बात चण्डीगढ़ में भारतीय किसान संघ हरियाणा के पदाधिकारियों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही। इस दौरान पदाधिकारियों ने कई सुझाव दिए जिन पर बिंदुवार चर्चा हुई और ज्यादातर पर सहमति बनी।

जैविक/प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए हैफेड तैयार करेगा योजना

उन्होंने कहा कि जैविक/प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर हैफेड एक योजना तैयार करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि एवं किसान कल्याण विभाग में जल्द ही एडीओ की भर्ती की जाएगी, जिन्हे क्षेत्रफल के आधार पर यूनिट बनाकर ग्राम सचिवालयों में नियुक्त किया जाएगा।

पशुधन बीमा में दुधारू पशुओं के थनों के बीमा के लिए भारत सरकार को लिखा जाएगा पत्र

मनोहर लाल ने कहा कि पशुधन बीमा में दुधारू पशुओं के थनों के बीमा के लिए भी भारत सरकार के पशुपालन एवं डेयरी विभाग को पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि फसलों की बुआई से पहले खाद की उचित व्यवस्था की जाएगी और प्रदेश के जिस क्षेत्र में पहले जरूरत होगी वहां पर पहले खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

प्रदेश में बांस की खेती हेतू किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार होगी योजना

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बांस की खेती हेतु किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना तैयार की जाएगी। इसके अतिरिक्त, ड्रेनों की सफाई करवाने, सेम ग्रस्त क्षेत्रों की समस्या का समाधान करने आदि विषयों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सचिवालय में राज्य स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक।

rktvnews

दुमका:ठंड से राहत के लिए प्रशासन सक्रिय: उपायुक्त ने चौक-चौराहों पर अलाव की व्यवस्था के दिए निर्देश।

rktvnews

राजस्थान और उत्तराखण्ड, वीरों एवं बलिदानियों की भूमि है:पुष्कर सिंह धामी

rktvnews

दुमका:जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों की समीक्षाात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:छठव्रतियों को नहीं हो कोई परेशानी, इसका रखें विशेष ध्यान : जिलाधिकारी

rktvnews

झारखंड:केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड की तीन विधानसभा बहरागोड़ा, मनोहरपुर और जगन्नाथपुर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया।

rktvnews

Leave a Comment