RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:वीर कुंवर सिंह मैदान में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास आयोजित।

विकास की उपलब्धियां पर रहा फोकस।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)17 अगस्त।देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आरा के रमना मैदान में भव्य स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के मंत्री-सह-प्रभारी मंत्री, भोजपुर अरुण शंकर प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भोजपुर जिले में विकास के शिक्षा, सुशासन, सड़क, रोजगार, महिला सशक्तीकरण, आवास, पेयजल, सौर ऊर्जा, उद्योग तथा नागरिक सुरक्षा सहित 15 प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी दी गई।
समारोह में संदेश विधायक राधा चरण साह, अगिआंव विधायक महेश पासवान, बिहार विधान परिषद सदस्य सोनू कुमार राय, आरा नगर निगम की महापौर इंदु देवी, जिला परिषद अध्यक्ष आशा देवी, जिला पदाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया, पुलिस अधीक्षक भोजपुर श्री राज, सहायक समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता सहित अन्य वरीय पदाधिकारी, जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
देशभक्ति गीतों, परेड एवं विभिन्न कार्यक्रमों से वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा।

Related posts

चंदौली:मुंशी प्रेमचंद जी सचमुच महान थे, रहते थे धरा पर लेकिन उनके सोच आसमान थे: रतनलाल श्रीवास्तव

rktvnews

सारण जिला में वर्त्तमान वित्तीय वर्ष के लिये 1344 लाभुकों को बिहार लघु उद्यमी योजना के तहत दी गई है स्वीकृति!जिलाधिकारी ने चयनित लाभुकों में से दो को प्रथम किश्त की राशि के चेक का किया वितरण।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने वॉलमार्ट के सीईओ श्री डग मैकमिलन से मुलाकात की।

rktvnews

2026 : हिंदू राष्ट्र की धमक!

rktvnews

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने अलवर में किया विकास कार्यों का उद्घाटन।

rktvnews

खैरागढ़:इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय में नवाचार की नई धुन, मुख्यमंत्री ने किया वार्षिक कैलेंडर का विमोचन।

rktvnews

Leave a Comment