RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

राष्ट्रपति ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 13 अप्रैल।राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर की जयंती की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
अपने एक संदेश में, राष्ट्रपति ने कहा है, “हमारे संविधान निर्माता और अग्रणी राष्ट्र निर्माताओं में से एक विभूति, बाबासाहेब भीमराव रामजी आंबेडकर की जयंती के अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं।
सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत और बहुमुखी प्रतिभा के धनी बाबासाहेब आंबेडकर ने एक कानूनविद्, शिक्षाविद्, अर्थशास्त्री, समाज-सुधारक और राजनेता के रूप में हमारे देश और समाज में असाधारण योगदान दिया। संवैधानिक व्यवस्था में उनका दृढ़ विश्वास आज भी हमारे लोकतंत्र एवं सुशासन का मूल आधार है। डॉ. आंबेडकर ने अपना पूरा जीवन समतामूलक समाज की स्थापना के लिए समर्पित कर दिया और दलितों के उत्थान के लिए संघर्ष किया।
इस अवसर पर, आइए हम सब डॉ. आंबेडकर के आदर्शों को अपनाएं एवं अपने देश के समावेशी विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करें।”

Related posts

भोजपुर : पिस्टल के साथ दो युवक गिरफ्तार! पुलिस ने भेजा जेल।

rktvnews

बक्सर एसपी ने ब्रह्मपुर थानेदार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को किया निलंबित, एफआईआर दर्ज करने के दिए आदेश!मामला थाने में जब्त शराब के अतरिक्त अवैध शराब रखने का।😲

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:घाटशिला कॉलेज में उपायुक्त का छात्रों से संवाद, सफलता के मूल मंत्र साझा किए।

rktvnews

गढ़वा:जनगणना-2027 के प्रथम चरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

भोजपुर:युवा वैज्ञानिक डॉ आनंद अभिषेक भारत सरकार की शोध संस्था सीएसआईआर- से हुए सम्मानित।

rktvnews

श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि मानवता का संदेश देने का माध्यम है : रंगनाथाचार्य जी महाराज

rktvnews

Leave a Comment