RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

इंदौर:20 से अधिक वाहनों पर कार्यवाही कर वसूला एक लाख रुपये जुर्माना।

RKTVNEWS/ इंदौर (मध्यप्रदेश)13 अप्रैल।क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय एवं सम्भागीय परिवहन सुरक्षा स्क्वाड इंदौर द्वारा लोक परिवहन वाहनों, स्कूली वाहनों सहित अन्य वाहनों की लगातार चेकिंग की जा रही है। जिसमें वाहनों के फ़िटनेश परमिट बीमा PUC, कर प्रमाण पत्र भी चेक किये जा रहे है। बसों में ओवरलोडिंग,अधिक किराया की भी जांच की जा रही है। लोगों को अपने वाहनों पर HSRP नम्बर प्लेट लगवाने के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है। स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग की जा रही है । जिसमें वाहन की गति , स्पीड गवर्नर सहित दस्तावेज की चेकिंग की जा रही है। बच्चों, पालकों से चालक परिचालक के व्यवहार के बारे में फीडबैक भी लिया जा रहा है। कार्यवाही निरन्तर जारी है। आदर्श आचार संहिता के बारे में वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। उल्लंघन करने वाले विभिन्न वाहनों पर कार्यवाही की गई। वाहनों पर अवैधानिक रूप से लगे राजनीतिक चिन्ह वाले बेनर पोस्टर को भी हटवाया गया। अनाधिकृत रुप से हूटर लगे वाहनों पर कार्यवाही की गई। इसी दौरान विभिन्न यात्री बस एवं स्कूल वाहनों पर परमिट शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई। एक स्कूल मैजिक को बिना वैध दस्तावेजों के पाए जाने पर जब्त किया गया। 20 से अधिक वाहनों पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत चालानी कार्यवाही कर एक लाख रुपये जुर्माना वसूला गया।

Related posts

इंटर डिस्ट्रिक फुटबॉल टूर्नामेंट के ट्रायल के दूसरे दिन 62 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा।

rktvnews

कुंअर सिंह की वीरता की गाथा गायेगा शिवपुर गंगा पुल- राजेंद्र प्रसाद सिंह चंद्रवंशी

rktvnews

30 जून 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपये से अधिक लागत की कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

rktvnews

गोविंद हाई स्कूल मैदान (टाऊन हॉल) पहुंच उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने स्वतंत्रता दिवस की अंतिम तैयारियों का लिया जायजा! परेड निरीक्षण एवं झंडोत्तोलन-राष्ट्रगान का हुआ पूर्वाभ्यास।

rktvnews

बिहार: भोजपुर: रेल थाने ने संदिग्ध से की पूछताछ, निकला मोबाइल चोर।।

rktvnews

Leave a Comment