RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:रो. मंजीत आनंद बने रोटरी क्लब आरा के प्रेसिडेंट, पद ग्रहण कर बोले जन सेवा से क्लब होगा प्रतिष्ठित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जुलाई।रोटरी क्लब आफ आरा का नये सत्र के लिए नव अधिकारी पद ग्रहण समारोह होटल आरा ग्रांड में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पटना से पधारी रोटेरियन नम्रता, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रोटेरियन मनोज कुमार सिंह असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रहे।कार्यक्रम राष्ट्रगान से और मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्वलित किया गया। रोटरी क्लब आफ आरा के पूर्व अधिकारियों द्वारा पटना से पधारे मुख्य अतिथि रोटेरियन नम्रता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एवं रोटेरियन मनोज कुमार सिंह असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर का फ्लावर बुके देकर स्वागत किया गया।
विगत वर्ष की गतिविधियों का लेखा-जोखा विगत वर्ष के सेक्रेटरी रोटेरियन निशिकांत ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर निवर्तमान प्रेसिडेंट राम कुमार सिंह ने विगत वर्ष के समस्त कार्यक्रमों के सफलतापूर्वक निर्वहन के लिए सभी सदस्यों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
वर्तमान सत्र के नए सदस्यों का परिचय करवाते हुए नए पदाधिकारियों के रूप में रोटेरियन मनजीत आनंद को क्लब प्रेसिडेंट, रोटेरियन नीरज कुमार को क्लब सेक्रेटरी, रोटेरियन अखिलेश प्रसाद को क्लब ट्रेजरर का पदभार ग्रहण करवाया गया। अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रेसिडेंट रोटेरियन मनजीत आनंद ने क्लब के सदस्यों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आप सब ने मुझमें जो विश्वास प्रदान किया है और वर्तमान सत्र की जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा एवं दायित्व से निर्वहन का प्रयास करूंगा। मेरे कार्यों से रोटरी क्लब आरा जिला 3250 में सम्मानित होगा ऐसा मेरा विश्वास है। 1 जुलाई को रक्तदान शिविर में 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया और 15 वरिष्ठ चिकित्सकों को सम्मानित किया गया।जो सदस्यों का हौसला बुलंद कर रहा है। प्राथमिकताओं में नए क्लब बनाना,विश्व शांति में सहयोग देना, एवं पर्यावरण की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की होगी जो सभी सदस्यों के सहयोग से पूर्ण होगा। इस अवसर पर अभी बताया गया कि रोटेरियन संजीव गुप्ता एवं रोटेरियन पंकज प्रभाकर, राम कुमार सिंह एवं अवधेश पांडे को बिहार और उड़ीसा का चेयरमैन बनाया जा चुका है तथा क्लब के विकास की जिम्मेदारी सौंप दी गई है। कार्यक्रम में अपने संबोधन में रो नम्रता डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने रोटरी क्लब का हर की क्रियाकलापों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्लब के सदस्यों की सक्रियता इस क्लब के सदस्य कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाकर समाज के विकास में योगदान देकर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं जो बहुत ही प्रसंसनीय है। अपने आरा विजिट तथा पद ग्रहण समारोह के पूर्व आरा आगमन पर डीजी नम्रता के द्वारा रोटरी क्लब आफ आरा के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया गया।सर्वप्रथम उन्होंने डॉक्टर एस एम ईसा के द्वारा अपने सत्र में गोद लिए गए आदर्श मध्य विद्यालय नवादा का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्था की भुरी भुरी प्रशंसा की। तत्पश्चात जागृति सेंटर स्टेशन रोड आरा में गई जहां पर उन्होंने रोटरी क्लब आफ आरा के द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम सिलाई, कंप्यूटर कोर्स, एवं ब्यूटीशियन कोर्स को देखा । डिस्ट्रिक्ट गवर्नर नम्रता ने इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया ।उन्होंने यह भी कहा कि इन कार्यक्रमों के द्वारा महिलाओं के बीच आत्मनिर्भरता को बढ़ाना और स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना बहुत बड़ी बात है। उन्होंने विद्यालय में बालिकाओं के लिए सेनेटरी नेपकिन मशीन को लगाने के लिए सहयोग देने का‌ आश्वासन भी दिया। शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए उन्होंने पेपर से ‌ठोगां निर्माण की बात की। सामाजिक दायित्व निर्वहन करने वाले विशिष्ट व्यक्तियों एवं वरिष्ठ रोटेरियन सदस्यों को भी सम्मानित किया गया। ‌आज के संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन अवधेश पांडे एवं रोटेरियन निशिकांत ने किया। आगत अतिथियों का स्वागत रोटेरियन पंकज प्रभाकर तथा धन्यवाद ज्ञापन रोटेरियन अखिलेश प्रसाद वर्तमान सत्र के ट्रेजरर ने की।
इस अवसर पर क्लब की सदस्यों में रोटेरियन डॉक्टर एस एम ईसा , रोटेरियन डॉक्टर जीवेश कुमार , रोटेरियन रामेश्वर प्रसाद की गरिमामय उपस्थिति में अन्य सदस्यों की सभी सहभागिता भी सराहनीय रही।

Related posts

वैशाली:डीएम ने 2 साल के काम को कराया 2 घंटे में।

rktvnews

भोजपुर: विजय उत्सव की तैयारी को लेकर वीर बांकुडा बाबू कुंवर सिंह विजय महोत्सव साम्राज्य समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

देवघर:नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कोषांगों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर: पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्म जयंती पर लगा मेडिकल कैंप।

rktvnews

बक्सर:इटाढी के नारायणपुर में मनरेगा से निर्मित खेल मैदान में बास्केटबाल खेल का शुभारम्भ।

rktvnews

रामगढ़:पीवीयूएनएल पावर प्लांट चालू करने को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ बैठक का आयोजन

rktvnews

Leave a Comment