
शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 11 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करनामेपुर ओपी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने वाहन चेकिंग के दौरान कदम डेरा के शंभू कुमार यादव को 750 एम एल का एक पीस 8 पीएम और 500 एम एल का एक पीस किंगफिशर बियर के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने दोनों अंग्रेजी शराब को जप्त कर लिया।




