RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

नवादा:राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा मतदाताओं को किया जागरूक।

RKTV NEWS/नवादा(बिहार)11 अप्रैल।आज नगर भवन, नवादा में स्वीप कार्यक्रम के तहत् बिहार राज्य स्वीप आईकॉन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक गतिविधियों द्वारा मतदाताओं को जागरूक किया और उपस्थित पदाधिकारियों, कर्मियों एवं जिला वासियों को शपथ भी दिलायी। सर्वप्रथम मैथिली ठाकुर को उप विकास आयुक्त दीपक कुमार ने बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया।
मैथिली ठाकुर ने पहले ’’अपने अधिकारों का आओ सम्मान करें, चलो मतदान करें’’ गाकर लोगों को मन्त्रमुग्ध कर दिया। फिर छठ पर्व आदि गीतों से वहॉ उपस्थित लोगों को आनन्द विभोर कर दिया। उन्होंने एक अपने मोबाईल से वीडियो भी बनायी और लोगों से अपील किया कि आपलोग दिनांक 19.04.2024 को अपने-अपने घरों से निकलकर जरूर मतदान करें। कोई मतदाता छूट न जाये। उन्होंने कहा कि नवादा वासियों का हौसला देखकर मुझे काफी खुशी हुई।
कार्यक्रम का संचालन विजय शंकर पाठक द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला बन्दोवस्त पदाधिकारी नवादा, सिविल सर्जन नवादा, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग, प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी जिला आईकॉन के साथ-साथ जीविका दीदी, आशा कार्यकर्ता, ऑगनबाड़ी सेविका/सहायिका, स्कूल के छात्र/छात्राएं आदि उपस्थित थे।

Related posts

इंदिरा कला संगीत वि.वि. का 17वां दीक्षांत समारोह : अब ‘राजकुमारी इंदिरा सिंह’ के नाम से जाना जाएगा विश्वविद्यालय।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने महावीर जयंती पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

रामगढ़:प्रमंडलीय आयुक्त,उत्तरी छोटानागपुर, पवन कुमार की अध्यक्षता में हुआ समीक्षा बैठक का आयोजन।

rktvnews

बक्सर:लोक सभा आम निर्वाचन 2024 की तैयारी के संबंध में सभी कोषांगों के नोडल पदाधिकारी एवं सभी निर्वाचनक निबंधन पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक।

rktvnews

क्रिसमस डे पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए जाप नेता रघुपति यादव।

rktvnews

भोपाल:29, 30 एवं 31 मार्च को बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुले रहेंगे।

rktvnews

Leave a Comment