RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पारा विधिक स्वयंसेवकों की होगी नियुक्ति,आवेदन की अंतिम तिथि 08 जून।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर)21मई।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा द्वारा नालसा योजना 2009 के तहत *पारा विधिक स्वयंसेवकों* के चयन हेतु विज्ञापन संख्या 01/2026 जारी किया गया है। समाज के कमजोर, वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह चयन किया जा रहा है।

कुल पद एवं क्षेत्रवार विवरण

जिले में कुल *40 स्वयंसेवकों* का चयन किया जाएगा। इसमें आरा सदर अनुमंडल हेतु 14 पद, पीरो अनुमंडल हेतु 11 पद तथा जगदीशपुर अनुमंडल हेतु 15 पद निर्धारित किए गए हैं।

पात्रता एवं योग्यता

आवेदक भोजपुर जिले का स्थायी निवासी हो, शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ हो तथा उसका चरित्र उत्तम हो। शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम *मेट्रिक उत्तीर्ण* एवं हिंदी-अंग्रेजी लिखने-पढ़ने का कार्यसाधक ज्ञान अनिवार्य है। कंप्यूटर का ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को चयन में वरीयता दी जाएगी। आवेदक किसी भी राजनीतिक दल से सक्रिय रूप से जुड़ा नहीं होना चाहिए।

कौन कर सकता है आवेदन

समाज सेवा में रुचि रखने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक, सेवानिवृत्त सरकारी सेवक, वरिष्ठ नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, चिकित्सक, विधि के छात्र, शिक्षक, गैर सरकारी संगठनों के सदस्य, क्लब के सदस्य, स्वयं सहायता समूह एवं मैत्री समूह के सदस्य या अन्य कोई भी जागरूक नागरिक आवेदन कर सकते हैं।

मानदेय एवं कार्य प्रकृति

यह पद पूर्णतः स्वैच्छिक एवं समाज सेवा आधारित है। *यह किसी प्रकार की सरकारी नौकरी नहीं है* अतः इसमें आरक्षण का प्रावधान लागू नहीं होगा। चयनित स्वयंसेवकों को बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार *विधिक सेवा शिविरों अथवा विशेष रूप से सौंपे गए कार्यों के दिवस हेतु ₹750/- प्रतिदिन* का मानदेय देय होगा।

पारा विधिक स्वयंसेवकों का मुख्य कार्य आम नागरिकों के बीच विधिक जागरूकता का प्रचार-प्रसार करना, पीड़ित एवं वंचित व्यक्तियों को विधिक सहायता दिलाने हेतु न्यायालय एवं प्राधिकार के बीच सेतु का कार्य करना तथा विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सौंपे गए अन्य कार्यों का निष्पादन करना होगा।

आवेदन कैसे करें

इच्छुक अभ्यर्थी जिला विधिक सेवा प्राधिकार की वेबसाइट *https://bhojpur.dcourts.gov.in* से विहित प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र के साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो तथा ₹55/- का डाक टिकट लगा स्वपता लिखित लिफाफा संलग्न कर *सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय परिसर, भोजपुर, आरा, पिन-802301* के पते पर *दिनांक 08.06.2026* तक हाथों-हाथ या पंजीकृत डाक से भेजना सुनिश्चित करें।

अंतिम तिथि के बाद प्राप्त या अपूर्ण आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु कार्यालय के दूरभाष संख्या *06182-222555* पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज की संशोधित प्रोजेक्ट की ईएफसी (व्यय वित्त समिति) की बैठक में प्रत्येक बिन्दु पर विस्तार से गहन चर्चा की।

rktvnews

लेफ्टिनेंट जनरल साधना सक्सेना नायर पहली महिला महानिदेशक चिकित्सा सेवा (सेना) बनीं।

rktvnews

व्यक्ति की संदेहास्पद मौत पर परिजनों से मिला लोजपा रामविलास भोजपुर का शिष्टमंडल व्यक की संवेदनाएं।

rktvnews

अस्पताल में भर्ती पंजीकृत श्रमिक तथा चिन्हित स्ट्रीट वैंडर्स को मिलेगी सहायता राशि – मुख्यमंत्री चिरंजीवी श्रमिक सम्बल योजना-2023 को मुख्यमंत्री की स्वीकृति – अधिकतम 7 दिन 200 रुपए प्रतिदिन अनुसार सहायता राशि

rktvnews

B टीम के मुद्दे पर खूब गरजे प्रशांत किशोर, बोले – जन सुराज बिहार के जनता की B टीम है।

rktvnews

उपराष्ट्रपति ने बैसाखी, मेशादी, वैसाखड़ी, पुथांडु, विशु, नव वर्ष और बोहाग बिहू पर देशवासियों को बधाई दी।

rktvnews

Leave a Comment