RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

पूर्वी चंपारण:1885 भवन में बनाए गए हैं जिला के सभी 3498 मतदान केंद्र:जिलाधिकारी

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)09 अप्रैल।जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह – जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल एवं पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा समाहरणालय स्थित एनआईसी से जिला के सभी 12 विधानसभा के सहायक निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर मतदान कर्मियों एवं पुलिस फोर्स को मतदान केंद्र तक ले जाने और मतदान की समाप्ति पर पुनः ईवीएम सहित कर्मियों को एमएस कॉलेज मोतिहारी में बनाए गए मतगणना केंद्र तक पहुंचाने के लिए वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर लेने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी 3498 मतदान केंद्र 1885 भवनो में बनाए गए हैं। इसलिए कम से कम 1885 वाहनों की जरूरत तो निश्चित रूप से ही पड़ेगी। डीएम ने कहा कि कई भवन ऐसे हैं जहां दो-तीन या चार मतदान केंद्र तक बनाए गए हैं। ऐसे 92 भवन हैं जहां दो से अधिक मतदान केंद्र स्थित हैं। चार मतदान केंद्र वाले जिला में 42 भवन हैं। इसी को आधार बनाकर मतदान कर्मियों की संख्या को देखते हुए वाहनों की आवश्यकता का आकलन कर लिया जाए।
मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों के साथ डिस्पैच सेंटर से पुलिस बल भी जाएगी। प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए बड़ी संख्या में फोर्स एवं इसके अतिरिक्त केंद्रीय पैरामिलिट्री की फोर्स भी रहेगी। पैरामिलिट्री फोर्स डिस्पैच सेंटर तक बसों से आएगी। वहां से मतदान केंद्र तक यह बल भी अलग-अलग भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी ने कहा कि मतदान केंद्र तक सभी मतदान कर्मियों, जिला पुलिस बल एवं केंद्रीय बल को डिस्पैच सेंटर से भेजना होगा जबकि मतदान के पश्चात पीठासीन पदाधिकारी, पी- 1,सेक्टर दंडाधिकारी और फोर्स ईवीएम के साथ मतगणना केंद्र एमएस कॉलेज तक आएंगे। इन सभी चीजों को ध्यान में रखकर वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करानी होगी।

Related posts

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ.बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

rktvnews

वार्ड सदस्य पद पर रंजू देवी ने 230 मतों से हासिल की जीत।

rktvnews

दरभंगा:मतदाता जागरूकता रैली एवं शपथ कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम:उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक।

rktvnews

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किसान अधिकारों पर पहली वैश्विक संगोष्ठी का उद्घाटन किया।

rktvnews

बक्सर डीएम और एसपी की बिहार पुलिस में सिपाही पद पर नियुक्ति हेतु आयोजित लिखित परीक्षा के विधि व्यवस्था संधारण एवं परीक्षा कार्य के सफल संचालन हेतु बैठक।

rktvnews

Leave a Comment