RK TV News
खबरें
Breaking Newsधार्मिक

भोजपुर:राजा परीक्षित के मोक्ष एवं ऋषि सांडिलय द्वारा भागवत की संक्षिप्त व्याख्या सार के साथ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का समापन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)06 अप्रैल। स्थानीय चंदवा सूर्य मंदिर पर आयोजित 7 दिवसीय भागवत कथा सप्ताह का समापन आज भंडारे के साथ हुआ।
भागवत कथा के समापन अवसर पर बोलते हुए आचार्य भारत भूषण पांडेय व पंडित निर्मल कुमार तिवारी ने बताया की भागवत ग्रंथ पवित्र ग्रंथ है।भागवत कथा सुनने से ही राजा परीक्षित की सद्गति हो गई थी। कथा को मोक्ष प्राप्ति के लिए समाज को इसका श्रवण करना चाहिए।
सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा के बारे में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक मन जी तिवारी ने बताया की प्रथम दिन ज्ञान,वैराग्य,भक्त तथा धुधकारी,गौकर्म मोक्ष पर कथा केंद्रित रही वही दूसरे दिन राजा परीक्षित की जन्म से लेकर कली दमन तक की कथा सुनाई गई।जबकि भागवत कथा के तीसरे दिन बारहों अवतार से लेकर नरसिंह अवतार पर केंद्रित रही। समुंद्र मंथन से लेकर बाभना अवतार पर भक्तों के बीच चौथे दिन श्रवण कराया गया।कथा के पांचवे दिवस पर भगवान श्रीकृष्ण की रुक्मणि विवाह , कंश वध का कथा वाचन किया गया। छठे दिन भगवान का सवधाम गमन, अनुरुद्ध कथा केंद्रित रही।सातवें समापन दिवस पर कथा में भक्तों को परीक्षित के मोक्ष एवं ऋषि सांडिलय द्वारा भागवत की संक्षिप व्याख्या सार के रूप में की गई।मजेदार बात यह रही की सम्पूर्ण भागवत कथा भोजपुरी भाषा में प्रस्तुत की गई।
समापन दिवस पर स्थानीय एवं बाहर से आए आगंतुकों महिला ,पुरुषो ने हजारों की संख्या में प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम संयोजक व मुख्य यजमान में मन जी तिवारी ने बताया की चंदवा सूर्य मंदिर पर भागवत कथा का आयोजन पहली बार हुआ है।

Related posts

रायपुर : शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव रहित जीवन का माध्यम है योग- श्याम बिहारी जायसवाल

rktvnews

भोजपुर:सेवा भाव से कार्य करना हमारा लक्ष्य है: डॉ जया जैन

rktvnews

गिरीडीह:सेवा का अधिकार सप्ताह कार्यक्रम में उत्साह के साथ भारी संख्या में शिविर तक पहुँच रहे है आमजन।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त रामनिवास यादव ने पीरटांड़ प्रखंड पालगंज स्थित एकलव्य आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास का किया निरीक्षण, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

विधान सभा प्रतिपक्ष नेता विजय कुमार सिन्हा ने बेलाऊर में शोकशप्त परिजनों से की मुलाकात।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 05 नवंबर 24

rktvnews

Leave a Comment