RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय मे झंडातोलन कर मनाया स्थापना दिवस।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)06 अप्रैल।आज भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को भोजपुर जिला के सभी बूथो पर मनाया गया। जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के नेतृत्व मे पार्टी की स्थापना दिवस को जिला भर मे उत्सव के रूप मे मनाया गया।
मुख्य कार्यक्रम भाजपा जिला कार्यालय मे पार्टी के झंडातोलन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ईं.धीरेन्द्र सिंह ने पार्टी का झंडा फहराया।उपस्थित पदाधिकारियों और वरिष्ठ कार्यकताओ द्वारा भारत माता की जय,वंदे मातरम, डाँ श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहे,पं.दीनदयाल उपाध्याय अमर रहे,अटल बिहारी वाजपेयी अमर रहे,नरेन्द्र मोदी जिन्दाबाद, जे पी नड्डा जिन्दाबाद, सम्राट चौधरी जिन्दाबाद आदि गगनचुंबी नारे लगाए गए।
झंडातोलन के बाद कार्यकताओ के मिष्ठान वितरण कर खुशी मनायी गई।
उक्त अवसर पर जिला उपाध्यक्ष ईं. धीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 06 अप्रैल 1980 को हुआ था।उससे पहले हमारी पार्टी जनसंघ का हिस्सा था।जनसंघ के समय से ही पार्टी संघर्ष करती आ रही थी।डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारधारा और पं.दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय विचार धारा को धारण करते हुए इसकी स्थापना हुई थी,जिसे अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी आदि महापुरूषों के द्वारा सिंचा गया।पार्टी का आदर्श वाक्य वसुधैव कुटुम्बकम और अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का विकास ,और राष्ट्रवाद के विचारधारा से आगे बढते.हुए आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है।
आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे दो दशक से केन्द्र मे सरकार रहते हुए देश की जटिल समस्याओं का समाधान किया गया।धारा 370, राम मंदिर निर्माण और राष्ट्रवाद को लेकर पार्टी हमेशा मुखर रहा और आज जम्मू काश्मीर से धारा 370 हटा कर डाँ.श्यामा मुखर्जी के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि देते हुए भारत एक राष्ट्र ,एक प्रधान एक विधान और एक निशान के साथ एक सूत्र मे बांधा गया।उसी तरह अयोध्या मे राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त कर हजारो कारसेवकों का प्रताड़ना और बलिदान को याद करते हुए सनातन धर्म का विश्व मे डंका बजाने का कार्य हुआ।
इसी प्रकार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे तीन तलाक कानून को समाप्त कर मुस्लिम महिलाओं को कुरीतियों से मुक्त किया गया।सीएए पूरे देश मे लागु कर बाहरी घुसपैठियों को रोकने का काम हुआ।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने पार्टी स्थापना पर संदेश देते हुए कहा कि आज पार्टी और सरकार सबका साथ,सबका विकास, सबका विश्वास,सबका प्रयास के मुल मंत्र के साथ कार्य कर रही है। गरीब,महिला, किसान,युवा सभी वर्गो का विकास करते हुए देश विकसित बनने के राह मे है और 2024 लोकसभा चुनाव मे चार सौ पार सीट जीतकर नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे देश सुदृढ,शक्तिशाली और विकसित बनेगा।
कार्यक्रम मे जिला उपाध्यक्ष कौशल यादव,सतीश भट्ट,राकेश सिंह,अरविन्द पांडेय,मधु मिश्रा, संतोष चंद्रवंशी, संजय कुमार सिंह,राजेश सिंह,निलेश जैन,संतोष तिवारी,रमेश कुमार कर्ण,निशांत सिंह सेंगर,राहुल सिंह,विनय सिंह,संजय सिंह,शिवजी सिंह,रामाकांत सिंह,मालती सिंह,संतोष कुमार,प्रदीप कुमार आदि पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।

Related posts

भोजपुर:नई आशा के सेतु केन्द्र के महादलित बच्चे-बच्चियों के बीच स्वेटर का वितरण।

rktvnews

आईएनएस सुजाता मोजाम्बीक में पोर्ट मापूतो पहुंचा।

rktvnews

पटना:अंतर्राष्ट्रीय इस्सयोग समाज की आमसभा की विशेष बैठक संपन्न हुई।

rktvnews

आईओएस सागर ने तंजानिया के दार-एस-सलाम में पहला बंदरगाह दौरा किया।

rktvnews

उत्तराखंड:क्लाउड किचन के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण से पंजीकरण अनिवार्य।

rktvnews

जिला स्तरीय स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment