RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीतिराष्ट्रीय

लोकतंत्र की रक्षा देश की रक्षा- दिलराज प्रीतम

आरा/भोजपुर (अनिल सिंह) 15 फरवरी को गांधी मैदान पटना में होने वाले लोकतंत्र-बचाओ देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर भाकपा-माले ने आरा में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला! मोटरसाइकिल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गो बस स्टैंड से निकलकर धरहरा, मीराचक,बेगमपुर,अबरपुल, सिंडीकेट,एमपी बाग,चौधरियाना, गोपाली चौक,शिवगंज चौक, मठिया जज,कोठी मोड़,पकड़ी चौक,ब्लॉक रोड,नवादा थाना, पूर्वी गुमटी होते हुए पुनःबस स्टैंड में पहुंचा और वहां सभा में तब्दील हो गया!सभा को संबोधित करते हुए माले नेताओं ने कहा कि देश में बढ़ते मोदी की तानाशाही के खिलाफ लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए चल रहे आंदोलन में माले की यह रैली काफी असरदार होगी,रैली में आरा शहर से हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे शहर के विभिन्न मोहल्लों में रैली की सफलता के लिए व्यापक तैयारी चल रही है, शहरवासियों से अपील है की रैली में हजारों की संख्या में शामिल होकर देश में बढ़ती महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ लोकतंत्र व संविधान की रक्षा के लिए इस संघर्ष में आप हर तरह से सहयोग प्रदान करते हुए रैली में भाग लेकर इसे सफल बनावें!मोटरसाइकिल जुलूस में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य राजू यादव,नगर सचिव दिलराज प्रीतम,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,जिला कमेटी सदस्य गोपाल प्रसाद,इंनौस जिलाध्यक्ष निरंजन केशरी,इंनौस जिला सचिव पप्पू कुमार राम,बालमुकुंद चौधरी,अमित कुमार बंटी,हरिनाथ राम,रौशन कुशवाहा,बबलू गुप्ता,धीरेंद्र आर्यन,रामाशंकर प्रसाद,राजेंद्र यादव,मो०राजन अभय सिंह,चंदन कुमार दास,छोटेलाल सिंह,संजय प्रसाद गुप्ता,दीपक कुमार रजक गांधी कुमार,मो०मोनू आदि कई लोग शामिल थे!

 

Related posts

बागपत:मातृशक्ति का हुआ सम्मान, उज्ज्वला से हर घर हुआ प्रकाशमान।

rktvnews

सिवान:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व, मद्य- निषेध से संबंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत! नहीं हो सकी मृतक की पहचान।

rktvnews

हरियाणा: नारनौल:नेहरू युवा केंद्र द्वारा नशा मुक्ति पर एक दिवसीय वर्कशॉप का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर : गैर लाभान्वित बीपीएल परिवार को  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत कैंप मे मिलेगा गैस कनेक्शन 

rktvnews

भारत की राष्ट्रपति का ओडिशा दौरा: रायरंगपुर में हॉलिडे होम और खेल परिसर की आधारशिला रखीं, वर्चुअल माध्यम से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया और बरसही स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय का उद्घाटन किया।

rktvnews

Leave a Comment