RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक संपन्न।

आरा /भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)09 जनवरी। गुरुवार को जिला पदाधिकारी, भोजपुर तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में जिला आर्द्रभूमि समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बड़हरा स्थित नाथमलपुर भांगड़ा एवं शाहपुर प्रखंड अंतर्गत सुनकी–सुहिया आर्द्रभूमि के सीमांकन से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं अभिलेखीय स्पष्टता को लेकर आवश्यक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला पदाधिकारी ने अंचलाधिकारी बड़हरा एवं शाहपुर को निर्देश दिया कि संबंधित आर्द्रभूमियों से जुड़े भू-अभिलेख एक सप्ताह के भीतर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर वन प्रमंडल पदाधिकारी भोजपुर, उप विकास आयुक्त भोजपुर, अपर समाहर्ता भोजपुर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

जाति आधारित जनगणना के आधार पर गैरसवर्ण का बिहार विधान परिषद् प्रेस सलाहकार समिति में प्रतिनिधित्व को ले मुख्यमंत्री को मांगपत्र।

rktvnews

राजस्थान:राज्य में 19 अप्रैल 2024 से 1 जून 2024 तक लगा एग्जिट पोल पर पूर्ण प्रतिबंध।

rktvnews

बिहार: रोहतास: जिला स्थापना दिवस पर मैराथन।

rktvnews

छुटे हुए मतदाताओं को मतदाता सूचि में शामिल कराने हेतु चलाया गया जागरूकता अभियान

rktvnews

जयपुर:रक्षासूत्र में होता है बहनों का प्यार, स्नेह और आशीर्वाद : मुख्यमंत्री

rktvnews

भोपाल:हम सुशासन और संवेदनशीलता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment