RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)05 अप्रैल।भोजपुर जिला के नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी महेंद्र कुमार के द्वारा जिला के सभी जिला स्तरीय, अनुमंडल स्तरीय एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी के साथ स्थानीय समाहरणालय सभागार, आरा में समीक्षा बैठक किया गया।
बैठक में उनके द्वारा सभी उपस्थित पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि किसी भी कार्य को एकजुट होकर एक टीम के रूप में करें। उनके द्वारा यह भी बताया गया की लोकसभा चुनाव एवं आने वाले सभी त्योहार में आप सबों को महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करना है।
उनके द्वारा सभी पदाधिकारी को यह भी बताया गया की जिस भी कार्य की जानकारी ना हो तो अपने से वरीय पदाधिकारी से उसकी जानकारी प्राप्त कर ले, जो भी निर्वाचन कार्य पूर्व में नहीं किया है वह निर्वाचन कार्य की जानकारी वरीय पदाधिकारी से प्राप्त कर ले।
बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारियो के साथ-साथ जिला के सभी पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे।


next post
