RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

जयपुर:कानोता में 3200 किलो वेजिटेबल सॉस नष्ट करवाया,बिना फूड लाइसेंस चल रही थी फैक्ट्री।

RKTVNEWS/जयपुर(राजस्थान )02 जून। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से मिलावट के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त इकबाल खान के निर्देशन में शनिवार को कानोता क्षेत्र में कार्रवाई कर 3200 किलो वेजिटेबल सॉस नष्ट करवाया गया।
अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा ने बताया कि जयपुर द्वितीय क्षेत्र के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने गौरव धारा कॉलोनी, कानोता स्थित मैसर्स रिद्धि सिद्धि इंडस्ट्रीज के कारखाने पर छापा मारा गया। यहां 3200 किलो वेजिटेबल सॉस लगभग 25 प्लास्टिक के ड्रमॊ में रखा पाया गया। यह सॉस कद्दू के पल्प से तैयार किया गया था। इसमें घटिया एवं अखाद्य रंग मिलाकर सॉस तैयार किया जा रहा था। इस सॉस की 900 ग्राम की पैकिंग का मूल्य मात्र 25 रुपए था, जबकि बाजार में ब्रांडेड कंपनियों की सॉस की बोतल की कीमत इससे काफी अधिक है। फैक्ट्री में साफ सफाई की स्थिति भी ठीक नहीं पाई गई। मौके पर ना तो फूड लाइसेंस पाया गया और ना ही किसी कर्मी का मेडिकल फिटनेस और ना ही पानी की जांच रिपोर्ट पाई गई। मौके पर इस वेजिटेबल सॉस का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नमूना लेने के पश्चात समस्त माल को मौके पर ही नष्ट करवाया गया । कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार सिंधी, रमेश चंद यादव, नन्दकिशोर कुमावत व राजेश कुमार नागर शामिल रहे।

Related posts

24 अगस्त को कौशल मेला सह कैरियर गाइडेंस का होगा आयोजन, स्थान उत्सव गार्डेन, नवादा मोड़, गढ़वा, बतौर मुख्य अतिथि मंत्री, मिथिलेश कुमार ठाकुर, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड सरकार होंगे कार्यक्रम में शामिल।

rktvnews

लखीसराय: महिला संवाद में जीविका संबद्ध स्वयं सहायता समूह से जुड़कर जीवन में आये सामाजिक तथा आर्थिक बदलाव को महिलाएं कर रही साझा।

rktvnews

राज्यपाल का यह कर्तव्य होना चाहिए की वो जनता से संवाद कर योजनाओं के लाभ की ले जानकारी : राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन

rktvnews

नई दिल्ली:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के 7वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुई।

rktvnews

चितौड़गढ़:बस्सी की ‘कावड़ कला’ को मिलेगा जीआई टैग।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के राष्ट्रपति के साथ मुलाकात की

rktvnews

Leave a Comment