RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

पूर्वी चंपारण:डीएम एसपी के औचक निरीक्षण में गायब पुलिस कर्मियों का वेतन बंद करते हुए किया गया स्पष्टीकरण।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण ( मोतिहारी)02 अप्रैल।जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल और पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्र के द्वारा आज संयुक्त रूप से समाहरणालय परिसर के बगल में स्थित evm-vvpat वेयरहाउस का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी एवं पुलिस बल की पहचान कराई गई जिसमें तीन पुलिस कांस्टेबल नंदन मंडल कांस्टेबल नंबर 822, रंजीत कुमार कांस्टेबल नंबर 1725 एवं बंटी कांस्टेबल नंबर 983 अनुपस्थित पाए गए। इनके द्वारा न तो वरीय पदाधिकारी को सूचना दी गई थी और ना ही अवकाश स्वीकृत कराया गया था। इसको निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही मानते हुए तीनों कांस्टेबल का तत्काल प्रभाव से वेतन बंद कर दिया गया एवं स्पष्टीकरण करते हुए निलंबन की कार्रवाई प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया।
आज ही लाइन डीएसपी चितरंजन ठाकुर के द्वारा जिला स्कूल में पंचायती राज विभाग के रखे गए ईवीएम एवं उसकी सुरक्षा में लगाए गए पुलिस बल की उपस्थिति की जांच की गई। यहां अजय यादव कांस्टेबल नंबर 456 भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित पाए गए। इनका भी वेतन बंद करने एवं स्पष्टीकरण के साथ निलंबन के कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्वाचन कार्य को सभी कर्मी/पदाधिकारी गंभीरता से लें। किसी भी तरह की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

नई दिल्ली :आईआईएफटी ने डब्ल्यूटीओ चेयर प्रोग्राम के एशियाई और अफ्रीकी अध्यक्षों का क्षेत्रीय सम्मेलन आयोजित किया।

rktvnews

नवादा जिलाधिकारी ने आम मतदाताओं से मतदान हेतु की अपील।

rktvnews

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कॉलेज मे बहुविषयक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन

rktvnews

छत्तीसगढ़ : प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना बनी रजनीकांत के लिए वरदान।

rktvnews

मोतिहारी:जिलाधिकारी ने किया बाढ़ पूर्व कटाव निरोधक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण।

rktvnews

जयपुर:आरएसआरडीसी की 129 वी बोर्ड बैठक , उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने निम्बाहेड़ा-मगंलवाड़ सड़क फोरलेनकरण के लिए 260 करोड़ के लोन को स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment