RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार:भोजपुर:सांसद सुदामा प्रसाद ने रेलवे संसदीय समिति के स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जनहित के कई मुद्दों को मजबूती से उठाया।

रेलवे में ठेका प्रथा हो बंद ,रिक्त लाखों पदो पर बहाली की हो प्रक्रिया।

पूर्वी रेलवे गुमटी पर निर्माणाधीन फूट ब्रिज का शीघ्र निर्माण कर करें चालू।

आरा स्टेशन परिसर में पर्याप्त रोशनी,शुद्ध पेयजल और बदतर सफाई व्यवस्था हो दुरुस्त।

मुंडेश्वरी रेल लाइन शीघ्र हो शुरू।

आरा स्टेशन परिसर में स्थापित कुंवर सिंह की प्रतिमा को सही दिशा में करें स्थापित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर) 22 अक्टूबर। आरा सांसद सुदामा प्रसाद आज लोकसभा की रेलवे संसदीय समिति के स्टैंडिग कमेटी की दो बैठकों में शामिल हुए।
आयोजित बैठक की प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए माले जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम ने बताया की युक्त बैठक में सांसद द्वारा रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा व सुविधाएं बढ़ाने,रेलवे में रिक्त दो लाख पदों को शीघ्र भरने, ठेका प्रथा को बन्द करने,आरा पूर्वी रेलवे गुमटी पर निर्माणाधीन फुटवेयर को शीघ्र पूरा कर चालू करने,रेल के अंदर और बाहर स्टेशनों पर शुद्ध पेय जल,रौशनी, सफाई,शौचालय की बदतर व्यवस्था को दुरुस्त करने, निर्माणाधीन लिफ्ट को जल्द शुरू करने,बाबू कुंअर सिंह की मूर्ति को सही दिशा में लगाने,आरा मुंडेश्वरी रेल लाईन को शीघ्र शुरू करने सहित कई समस्याओं को मजबूती से उठाया।बैठक में रेलवे बोर्ड के चैयरमैन सीएम रमेश सहित सभी संसदीय समिति के स्टैंडिग कमेटी सदस्य शामिल थे।

Related posts

वैशाली: इंटर परीक्षा में राज्य स्तर पर वाणिज्य और कला संकाय के टॉपरों को डीएम ने किया सम्मानित।

rktvnews

रायपुर : विद्यार्थियों के हित में मुख्यमंत्री ने की महत्वपूर्ण घोषणा- राजधानी रायपुर में बनेगा एक और नालंदा परिसर।

rktvnews

भोपाल: छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों ने किया इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय का भ्रमण, की सराहना।

rktvnews

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से सौजन्य भेंट।

rktvnews

जिला स्तरीय तकनीकी समिति की समीक्षात्मक बैठक संपन्न!आवंटित सभी कार्यों को ससमय करें पूर्ण:डीआरडीए निदेशक

rktvnews

वन महोत्सव के अवसर पर जिले में15 लाख लगाए जायेंगे पौधे:जिलाधिकारी उदिता सिंह

rktvnews

Leave a Comment