RK TV News
खबरें
Breaking NewsOther

हनुमानगढ़:सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स को 31 दिसंबर तक करवाना होगा अनिवार्य वार्षिक भौतिक सत्यापन।

हनुमानगढ़/राजस्थान 14 दिसंबर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनान्तर्गत जिलें में 235305 पेंशनर्स है, जिसमें से मात्र 84344 पेंशनर्स (35.84 प्रतिशत) ने अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन करवाया है तथा 150961 पेंशनर्स (64.16 प्रतिशत) का भौतिक सत्यापन बाकी है । इस हेतु समय-समय पर विभाग द्वारा पेंशनर्स से अपील की गयी है। भौतिक सत्यापन से वंचित पेंशनर्स 31 दिसंबर 2023 से पूर्व अपना भौतिक सत्यापन करवा सकता है।
पेंशन धारक अपने वार्षिक भौतिक का सत्यापन ई-मित्र कियोस्क / राजीव गांधी सेवा केन्द्र/ई-मित्र प्लस आदि केन्द्रों पर अगुली की छाप (Finger Print Impression – Biometrics) से करवा सकते है। इसके लिए लाभार्थी को ई-मित्र कियोस्क / राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर निर्धारित शुल्क रुपये 50/- व ई-मित्र प्लस पर रुपये 10/- का भुगतान करना होगा। पेंशन धारक का वार्षिक भौतिक सत्यापन नही होने की स्थिति में पेंशनर को संबंधित पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी/उपखण्ड अधिकारी) के सामने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होता है, तो पेंशन स्वीकृतकर्ता अधिकारी (विकास अधिकारी / उपखण्ड अधिकारी) पेंशन पोर्टल ssp.rajasthan.gov.in पर लॉग इन कर संबंधित पेंशन का पीपीओ नम्बर दर्ज कर पेंशनर के रजिस्टर्ड मोबाइल पर प्राप्त OTP के आधार पर भौतिक सत्यापन कर सकता है।
सहायक निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि 31 दिसम्बर 2023 तक किसी पेंशनर्स द्वारा अपना वार्षिक भौतिक सत्यापन नहीं कराये जाने की स्थिती में माह दिसम्बर 2023 से स्वतः ही उनकी पेंशन बन्द कर दी जाएगी। अतः सभी पेंशनर्स अतिशीघ्र अपना अनिवार्य भौतिक सत्यापन करवाया जाना सुनिश्चित करें जिससे पेंशन मिलने में किसी प्रकार के व्यवधान का सामना नहीं करना पड़े।

Related posts

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अमर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

rktvnews

दरभंगा:”एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत जवाहर नवोदय विद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

झारखण्ड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में विधि-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की।

rktvnews

उत्तराखंड:IG ITBP संजय गुंज्याल को “राष्ट्रपति पुलिस पदक” से किया गया सम्मानित।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने चंद्रपुर से लोकसभा सांसद श्री बालूभाऊ नारायणराव धानोरकर के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

राष्ट्रपति 26 से 27 अक्टूबर तक कर्नाटक और तमिलनाडु का दौरा करेंगी।

rktvnews

Leave a Comment