RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

आईसीएमआर के महानिदेशक और सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की निदेशक ने विज्ञान प्रगति और विज्ञान रिपोर्टर पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों का लोकार्पण किया।

RKTV NEWS/ नयी दिल्ली, 12अप्रैल। स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग (डीएचआर) के सचिव और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक डॉ. राजीव बहल ने कहा है कि अधिकतर लोग अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहते हैं और हाल में कोविड महामारी ने आम लोगों को स्वास्थ्य और वैज्ञानिक अनुसंधान की बारीकियों के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि विज्ञान संचार व्यवहार में बदलाव लाता है और विज्ञान प्रगति तथा साइंस रिपोर्टर जैसी लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाएं इस दिशा में बहुत प्रभावी भूमिका निभाती हैं। डॉ. राजीव बहल 10 अप्रैल, 2023 को आईसीएमआर मुख्यालय में सीएसआईआर की लोकप्रिय विज्ञान पत्रिकाओं के स्वास्थ्य विशेषांकों के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे।इस अवसर पर सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर की निदेशक प्रो.रंजना अग्रवाल ने कहा कि सीएसआईआर की ये दोनों पत्रिकाएं सात दशकों की विरासत को आगे बढ़ाती हैं और प्रामाणिक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी ज्ञान के प्रसार के माध्यम से समाज में वैज्ञानिक सोच पैदा करने में महत्वपूर्ण दायित्व निभा रही हैं। विशेषांकों में मानसिक स्वास्थ्य, महामारी विज्ञान, जीवन शैली संबंधी रोग, मातृ और मौखिक स्वास्थ्य, बाल विवाह के स्वास्थ्य परिणामों जैसे कई स्वास्थ्य संबंधी लेख शामिल किए गए हैं। इन विषयों के लेखक आईसीएमआर प्रयोगशालाओं के कार्यरत वैज्ञानिक हैं, जो 16 नवंबर, 2022 को सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर में आयोजित कार्यशाला में एक साथ आए थे और यह उस कार्यशाला का एक ठोस परिणाम है।कार्यक्रम में साइंस रिपोर्टर के संपादक श्री हसन जावेद खान और विज्ञान प्रगति के संपादक डॉ. मनीष मोहन गोरे ने भी अपने विचार साझा किए। डीएचआर के वरिष्ठ वित्तीय सलाहकार डॉ. राजीव, आरएमआरसी, गोरखपुर के निदेशक डॉ रजनी कांत, आईसीएमआर में विभागों के प्रमुख, आईसीएमआर के वैज्ञानिक डॉ. एन्ना डोगरा, सीएसआईआर-एनआईएसपीआर की वरिष्ठ वैज्ञानिक सुश्री सोनाली नागर और विज्ञान प्रगति की सहायक संपादक सुश्री शुभदा कपिल, विज्ञान पत्रकार श्री पल्लव बागला भी शामिल हुए।

Related posts

उत्तराखंड : देहरादून:सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में पवेलियन ग्राउंड में ओपन ‘रन फॉर यूनिटी’ क्रॉस कंट्री में हुए शामिल।

rktvnews

भारतीय नौसेना ने युद्धपोत माहे के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया।

rktvnews

7 अगस्त को आयोजित होगा जॉब सह मार्गदर्शन कैंप।

rktvnews

जन आधार योजना ने राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ाया राजस्थान का नाम – ईटी गवर्नमेंट डिजिटेक अवार्ड्स 2023 में “डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन इन सोशल सेक्टर” श्रेणी में जीता गोल्ड अवार्ड – आयोजना मंत्री ममता भूपेश ने दी अधिकारियों को बधाई

rktvnews

भोजपुर: आरा रेल थाने ने ट्रेन से नशे की हालत में विदेशी शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार।

rktvnews

नारनौल: बाल विवाह विषय पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment