RKTV NEWS/भागलपुर (बिहार) 31 मार्च।डकैती के कांड में फरार तथा 25,000/- रू0 का ईनामी अपराधी टीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ भुर्गेना सिंह बरियारपुर से गिरफ्तार।
भागलपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी आज एक विज्ञप्ति में बताया गया कि रसलपुर थाना कांड सं0-87/13 जो डकैती से संबंधित है का अभियुक्त रीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ मृगेना सिंह कई वर्षों से फरार चल रहा था।
जिसकी गिरफ्तारी हेतु 25,000/- रू० का ईनाम भी घोषित किया गया था।
उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरीय पुलिस अधीक्षक के द्वारा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, कहलगांव-01 के निगरानी में पु0नि0 रंजीत कुमार, प्रभारीडी०आई०यू० ,पु०नि० धनंजय कुमार, डी0आई०यू,पु0अ0नि० कन्हैया कुमार, थानाध्यक्ष, रसलपुर थाना,पु0अ0नि0 प्रभात कुमार, डी0आई०यू०,.पु0अ0नि0 सुशील राज, डी0आई०यू०,.पु०अ0नि0 एजाज रिजवी, डी0आई०यू०,.सि0-बच्चन राम, अभिमन्यू सिंह, रजनीश कुमार, प्रकाश कुमार,सी0आई०ए0टी0 टीम, डी0आई्यू0 की एक गठित टीम ने रीना महतो उर्फ श्रीकान्त सिंह उर्फ मृगेना सिंह को बरीयारपुर से गिरफ्तार किया।



