RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 मार्च। लोक सभा आम निर्वाचन-2024 को लेकर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-जिला पदाधिकारी आशुतोष कुमार वर्मा के समक्ष 28 मार्च 2024 तक कुल 17 उम्मीदवारों का नाम निर्देशन/नामांकण किया गया था।जिसकी 30 मार्च 2024 को सभी नाम निर्देशन पत्रों की विधिवत संवीक्षा की गयी।
नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के उपरांत कुल 08 नाम निर्देशन/नामांकण पत्र सही पाये गए, जिनका नाम निम्नवत है:- (1) श्रवण कुमार- राष्ट्रीय जनता दल (2) गौतम कुमार बब्लू-भागीदारी पार्टी (पी), (3) गनौरी पंडित- पिपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) (4) विवेक ठाकुर-भारतीय जनता पार्टी (5) रंजीत कुमार-बहुजन समाज पार्टी (6) आनन्द कुमार वर्मा- भारत जन जागरण दल (7) विनोद यादव-स्वतंत्र (8) गुंजन कुमार-स्वतंत्र। अभ्यर्थिता वापसी की अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2024 (मंगलवार) को है।



