RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:महिला कालेज में तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान विषयक वर्कशॉप का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)20 मार्च।महंत महादेवनंद महिला कॉलेज में प्राकृत विभाग के द्वारा प्राकृत साहित्य में – तिथि उत्सव का अलौकिक स्थान “-विषय पर वर्कशॉप का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम का अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफ़ेसर नरेन्द्र प्रताप पालित ने किया ।प्राचार्य ने होनेवाले नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह नववर्ष प्रकृति के सानिध्य में होती हैं। इस पृथ्वी पर जितने भी वृक्ष है सभी नव पल्लव में सजकर नववर्ष के स्वागत में रहते हैं । इन्होंने कहा कि हमें अपने परिवार और समाज को भी यह नववर्ष मनाने का जानकारी देनी चाहिए ।
मुख्य वक्ता इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रोफ़ेसर राजीव कुमार ने कहा कि यह नया विषय पर सेमिनार है ।ऐसे तो हमारे सनातन में शादी विवाह या उत्सव तिथि अनुसार ही मनाया जाता है लेकिन हमलोग इस पर ध्यान नहीं दे है ।अंग्रेज़ी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ स्मृति चौधरी ने कहा कि हम लोग बंगाल से है,बंगाल में भी पहले दिन बैशाख को नववर्ष का आयोजन होता है।सभी मिठाई बाँटकर नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हैं ।हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ सुधा निकेतन रंजनी ने नववर्ष की शुभकामना दी और कहा कि यह नववर्ष कोयल की मिठास ,चिड़िया की चहक और बसन्तोत्सव लिए आती हैंऔर जीवन को आह्लादित करतीं हैं ।प्राकृत विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ कुमारी शिल्पा ने सभी प्राध्यापक को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह नववर्ष मानव जीवन को नव उमंग नव आनन्द तो देती है। उपस्थित प्रमुख में डॉ अनुपमा,डॉ खुशवू डॉ अंजु डॉ रूपाली डॉ अनमिका डॉ अमरेश डॉ आशा,डॉ पुनम डॉ शिला डॉ सरोज डॉ राजबाला डॉ स्वाति आदि रही।

Related posts

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम चंपारण में 1199 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 357 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।

rktvnews

सुपौल:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मतदाता जागरूकता हेतु जीविका के कर्मियों एवं कैडर के साथ बैठक।

rktvnews

रायपुर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भिलाई आईआईटी के स्थाई परिसर को किया राष्ट्र को समर्पित।

rktvnews

26 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग-ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश: क्षिप्रा नदी हर हाल में हो प्रदूषण मुक्त,योजना के कार्य गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

देवघर:राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का समाहरणालय परिसर में आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment