RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: लहरपा जनसंहार के विरुद्ध भाकपा -माले ने मनाया जिलाव्यापी प्रतिवाद दिवस।

आरा, सहार, अगिआंव, कोइलवर, जगदीशपुर सहित विभिन्न प्रखण्डों में निकला प्रतिवाद मार्च।

RKTV NEWS/आरा(भोजपुर )22 अप्रैल।आज जिला के अगिआंव प्रखण्ड के लहरपा गांव में कथित भाजपा समर्थित सामंती अपराधियों द्वारा बर्बर जनसंहार में एक बरात में अंधाधुंध फायरिंग करके तीन लोगों को मौत के घाट उतारा दिया गया था । जबकि तीन युवकों को बुरी तरह घायल कर दिया था।जिसके खिलाफ आज भाकपा – माले ने जिले भर में प्रतिवाद दिवस मनाया।
आरा में क्रांति पार्क से प्रतिवाद मार्च निकाला गया जो बस स्टैंड के पास सभा मे बदल गया। इस मार्च का नेतृत्व आरा सांसद सुदामा प्रसाद, पूर्व अगिआंव विधायक मनोज मंज़िल, केंद्रीय कमिटी सदस्य राजू यादव, अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन, नगर सचिव सुधीर कुमार, राज्य कमिटी सदस्य सबीर कुमार, जिला स्थाई समिति सदस्य राजनाथ राम, चन्दन कुमार, दिलराज प्रीतम, जिला कमिटी सदस्य संगीत सिंह, दीनानाथ सिंह, अशोक सिंह, रौशन कुशवाहा, जय शंकर राम, सहित कई नेताओं ने किया।
अगिआंव में प्रखण्ड माले कार्यालय से प्रतिवाद मार्च निकाला कर विभिन्न जगह होते हुए पवना बाजार पर सभा किया गया। इसका नेतृव अगिआंव विधायक शिवप्रकाश रंजन , प्रखण्ड सचिव रघुवर पासवान, जिला कमिटी सदस्य भोला यादव, विष्णु मोहन, जयकुमार यादव, अप्पू यादव, नागेंद्र यादव सहित कई नेता कर रहे थे।
कोइलवर में पार्टी कार्यालय कोईलवर से मार्च निकालकर कर विरोध जताया गया। विरोध मार्च का नेतृत्व किया भाकपा माले प्रखंड सचिव विष्णु ठाकुर, जिला कमेटी सदस्य विशाल कुमार ,भोला यादव, ललन यादव, सुरेश सिंह , चंदेश्वर राम, दुध नाथ पासवान, कुणाल कुमार, टाइगर राम, नंद किशोर दास सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे
भोजपुर जिले के अगिआंव के लहारपा गांव में भाजपा समर्थित सवर्ण सामंती ताकतों द्वारा पिछड़ों के रचाए गए जनसंहार के खिलाफ जगदीशपुर नगर मे भाकपा माले द्वारा राजव्यापी प्रतिरोध मार्च निकाला गया। मार्च पार्टी कार्यालय से होते हुए किला गेट के पास पंहुचा। मार्च का संचालन आइसा जिला उपाध्यक्ष शाहनवाज़ खान नें किया।मार्च में उपस्थित भाकपा माले प्रखंड सचिव कमलेश यादव, ऐपवा जिला सचिव इदू सिंह, इनौस सह सचिव अरविद कुमार,उमेन्द्र प्रसाद,हरेराम, नंदजी सिंह, वृदानंद सिंह, श्री भगवान राम,पिंटू प्रसाद, रामाश्री, जीतेन्द्र पासवान, जय राम पासवान,अरुण सिंह।
प्रतिवाद मार्च सहार, पीरो, चरपोखरी सहित अन्य कई प्रखण्डों में निकला गया और सरकार से मांग किया गया कि सरकार अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी सजा दिलाए और मृतकों के परिजनों , 10- 10 लाख तथा घायलों को मुआवजा दे और इलाज का प्रबंध करे।
इस मौके पर नेताओं ने कहा कि अगिआंव के लहारपा गांव में भाजपा समर्थित सवर्ण सामंती ताकतों द्वारा पिछड़ों के लिए रचित जनसंहार एक बार फिर से पुराने दिन याद दिला रह है।
नेताओं ने कहा कि बिहार की तथाकथित डबल इंजन सरकार में दलितों, पिछड़ों तथा महिलाओं पर लगातार हमले बढ़ रहे हैं. इस नृशंस हत्याकांड ने साबित कर दिया है कि भाजपा – जदयू दलितों-पिछड़ों-मुसलमानों और महिलाओं की घोर विरोधी है. भाजपा बिहार को 1990 के दशक के पहले वाले दौर में धकेल देने की साजिश कर रही है।
नेताओं ने कहा कि जिले में सामंती अपराधियों द्वारा दलितों, पिछड़ों और महिलाओं पर लगातार हमला हो रहा है. अपराधियों के अंदर से पुलिस और कानून का डर समाप्त हो गया है।लहारपा गांव की घटना सुनियोजित जनसंहार है. हमारी मांग है कि हत्यारों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए तथा स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. सभी मृतक के आश्रितों को 10- 10 लाख रुपए मुआवजा दिया जाए और परिवार के लोगों को सुरक्षा की गारंटी दिया जाए।

Related posts

राष्टीय सुरक्षा सप्ताह के तहत डीएमआरसी पटना द्वारा आपातकालीन मॉक ड्रिल आयोजित।

rktvnews

केंद्र सरकार ने सभी दुर्लभ रोगों के उपचार के संबंध में निजी उपयोग के लिये विशेष चिकित्सा उद्देश्य को ध्यान में रखते हुये सभी आयातित औषधियों व खाद्य सामग्रियों को सीमाशुल्क से पूरी छूट दे दी है।

rktvnews

गिरीडीह: समाहरणालय परिसर में उपायुक्त ने पोस्ट ऑफिस का किया उद्घाटन।

rktvnews

उद्योगपति अजय सिंह को टूरिज्म एसोसिएशन द्वारा किया गया सम्मानित।

rktvnews

विज्ञान, समाज और विकास’ पर आयोजित होगा बिहार समाज विज्ञान अकादमी का चतुर्थ अधिवेशन!जुटेंगे देश – विदेश के प्रतिष्ठित विद्वान।

rktvnews

रायपुर : महात्मा गांधी नरेगा की राज्य स्तरीय सशक्त समिति की बैठक सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment