RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने डीएसएससी, वेलिंगटन में 79वें स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 29 मार्च।नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने 28 मार्च 2024 को डीएसएससी, वेलिंगटन का दौरा किया और 79 स्टाफ कोर्स में भाग ले रहे भारतीय सशस्त्र बलों के भावी नेतृत्व को संबोधित किया। नौसेना प्रमुख ने भारत की समुद्री विरासत और हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्रीय विशिष्टता स्थापित करने में देश के भूगोल के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने आत्मनिर्भरता के सिद्धांतों को लागू करते हुए भारतीय नौसेना के युद्ध के लिए तत्पर, विश्वसनीय, एकजुट और भविष्य के लिए तैयार बल में परिवर्तित होने पर प्रकाश डाला।
एडमिरल आर हरि कुमार ने समुद्री डकैती विरोधी मिशनों सहित भारतीय नौसेना द्वारा हाल ही में चलाए गए कुछ अभियानों के बारे में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने भारत के व्यापार और अन्य समुद्री हितों की रक्षा में नौसेना द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने राष्ट्रीय सैन्य उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए सशस्त्र बलों के भीतर एकजुटता और एकीकरण के महत्व पर भी बल दिया।

Related posts

पटना:क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म से कोई समझौता नहीं:सम्राट चौधरी

rktvnews

भोजपुर: परीक्षा नियंत्रक के पद मुक्त को ले छात्र जदयू का अनशन छठे दिन भी जारी।

rktvnews

भोजपुर लोजपा (रा)जिला अध्यक्ष राजेश्वर ने बाटा घर घर तिरंगा ।

rktvnews

भोजपुर:भव्य जलभरी के साथ श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

विश्व सिनेमा की विविध श्रृंखला को प्रदर्शित करने वाला 54वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) कल एक भव्य उद्घाटन समारोह के साथ शुरू होगा।

rktvnews

भोजपुर:रात्रि बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन मारुति नगर मझौवा में हुआ संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment