RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:संविधान दिवस के अवसर पर उपायुक्त ने समाहरणालय के अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)26 नवंबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा द्वारा समाहरणालय सभागार में सभी पदाधिकारियों, अधिकारियों व कर्मियों को संविधान दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी। इसके अलावा उपायुक्त ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि हमारा संविधान न केवल विश्व के सबसे विशाल लोकतंत्र की आत्मा है, बल्कि राष्ट्र की प्रगति का मूल आधार भी है।।आइए, इसके न्याय, स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्शों को अपनाकर राष्ट्र की प्रगति में योगदान दें।

उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को दिलायी संविधान प्रस्तावना की शपथ

हम भारत के लोग, भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व-सम्पन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्र गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को समाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए, तथा उन सब में व्यक्ति की गरीमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्प होकर अपनी इस संविधान सभा में आज तारीख 26 नवम्बर, 1949 ई (मिति मार्गशीर्ष शुक्ल सप्तमी, सम्वत दो हजार छह विक्रमी) को एकदनुसार इस संविधान को अंगिकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते है।
इस अवसर पर उपरोक्त के अलावा जिला परिवहन पदाधिकारी शैलेश प्रियदर्शी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार भारती, उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार, डीआईओ अभय परासर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी रोहित कुमार विद्यार्थी, डीएमएफटी की टीम के साथ समाहरणालय के विभिन्न पदाधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:एमजीएम अस्पताल में पेयजल संकट को लेकर उपायुक्त सख्त, प्रतिदिन 15 टैंकर से जलापूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश।

rktvnews

आरईसी और पीएनबी ने अगले तीन वर्षों में 55,000 करोड़ रुपये के अवसंरचना परियोजना ऋण के सह-वित्तपोषण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।

rktvnews

रोहतास:डीएम ने ओझा टाउन हॉल , ऑडिटोरियम एवं फजलगंज स्थित मल्टीपरपज हॉल, खेल भवन तथा फजलगंज स्टेडियम का किया निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर: डीएम की अध्यक्षता में पीएम सम्मान निधि योजना से संबंधित लंबित ई-केवाईसी और एनपीसीआई के निष्पादन हेतु समीक्षा बैठक आयोजित।

rktvnews

बिहार:भोजपुर:करोड़ों के कपड़े जलकर राख, दमकल मशक्कत करते रही।

rktvnews

वाणिज्यिक कोयला खदान वित्तपोषण की दिशा में कोयला मंत्रालय की नई पहल।

rktvnews

Leave a Comment