RK TV News
खबरें
Breaking News

पटना:कायस्थों का महास्थल होगा श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर : स्वामी चक्रपाणि जी महाराज

श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर में आयोजित संगत पंगत को संबोधित करते चक्रपाणि जी महाराज

पटना/बिहार (राकेश मंगल सिन्हा) 01 जुलाई। श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर, दीवान मुहल्ला, चित्रगुप्त घाट, पटना सिटी में संगत पंगत के दौरान स्वामी चक्रपाणि जी महाराज ने कहा कि पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर पूरे विश्व के कायस्थों और सभी जाति एवं वर्ग के सनातन कलमजीवियों के महाकुम्भ स्थल के रूप मे जाना जायेगा। उन्होंने कहा कि विश्व के सनातनधर्मी कायस्थ और सभी जाति एवं वर्ग के सनातन कलमजीवी आर के सिंहा जी का ऋणी रहेगा जिन्होंने इस मंदिर की पुनर्प्रतिष्ठा एवं निर्माण हेतू अपने भौतिक संसाधनों का पूरी तरह से भगवान चित्रगुप्त के श्रीचरणों में अर्पित कर दिया। यह एक प्रेरणादायी स्थल है जो समस्त सनातन हिंदुओं के लिए आदर्श है। जो लोग धर्म परिवर्तन कर क्रिश्चियन, पारसी, मुसलमान या अन्य धर्म अपनाते हैं और स्वधर्म का परित्याग कर देते हैं ऐसे लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सीख है। डॉ. रवीन्द्र किशोर सिन्हा (आर के सिन्हा) की अध्यक्षता में श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर मे आयोजित संगत पंगत में चित्रगुप्त भगवान की आरती और चित्रगुप्त वंदना के साथ संगत पंगत कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ I श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डॉ आर के सिन्हा द्वारा चक्रपाणि जी महाराज को सम्मानित किया गया I इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा संगत पंगत के उद्देश्यों पर चर्चा की गई I मंदिर निर्माण एवं दैनिक समर्पण के विषय पर विचार व्यक्त किया गया I अध्यक्ष डॉ आर के सिन्हा ने श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर और संगत पंगत के बारे में विस्तृत जानकारी दी I कई गणमान्य लोगों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये I इस अवसर पर स्वामी चक्रपाणि जी महाराज, डा आर के सिन्हा, डॉ. निर्मल कुमार श्रीवास्तव, डॉ. एनपी नारायण, प्रो डीएन सिन्हा, मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा, संजय सिन्हा , नवीन सिन्हा, शालिनी सिन्हा, सुजीत वर्मा, सुशील वर्मा, मनोज कुमार मनोज,राजीव मोहन, सतीश राजू, मनीष किशोर, चंद्रभानु सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related posts

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) का सी-विजिल ऐप मतदाताओं के बीच बेहद लोकप्रिय: आम चुनावों की घोषणा के बाद से इस शिकायत ऐप के माध्यम से अब तक 79,000 से अधिक उल्लंघनों की सूचना मिली; 99 प्रतिशत मामलों का निपटारा।

rktvnews

नवादा:जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

rktvnews

राजस्थान:जयपुर संभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक।

rktvnews

भोजपुर:स्ट्रीट फोटोग्राफी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।

rktvnews

वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की मासिक समीक्षा बैठक’ शासन सचिव ने ’छात्रवृति योजनाओं में फ्रॉड करने वाले शिक्षण संस्थाओं एवं विद्यार्थियों को डिबार करने के दिये निर्देश’

rktvnews

जब से गदही कुल में आई हूं बहुत आत्म सुख पाई हूं : गदही दुल्हा

rktvnews

Leave a Comment