RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:”नशा मुक्त भारत अभियान विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम आयोजित! श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री कालेज के हुआ आयोजन।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर,शाहपुर मे आयोजित कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 25 जून। भोजपुर जिला के शाहपुर के गौतम नगर स्थित श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय मे ” नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से की गई जिसमें (एन एस एस) स्वयं सेवकों, शिक्षकों तथा कॉलेजकर्मियों ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। प्राचार्य प्रो (डॉ) गुलाब फलाहारी ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से बचाना और उन्हें राष्ट्र निर्माण मे शामिल करना है ताकि एक सशक्त और  जागरूक समाज का निर्माण हो सके। स्वयं सेवकों ने नशा न करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम पदाधिकारी (एन एस एस) डॉ मनोज कुमार ने कहा कि यह कार्यक्रम नशा मुक्त भारत सप्ताह के रूप मे 17 जून से 26 जून तक चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य स्कूलों, कॉलेजों तथा अन्य शिक्षण संस्थानों मे जाकर बच्चों और युवाओं को मादक पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूक करना है क्योंकि बच्चे और युवा ही देश के भविष्य हैं। इस जागरूकता कार्यक्रम मे डॉ आस्था कुमारी, डॉ दिनेश कुमार, डॉ शेर सिंह, डा मनीष कुमार, डॉ नवल किशोर प्रसाद, डॉ रणधीर कुमार सिंह, डॉ संतोष कुमार तिवारी, डॉ बुद्धदेव राम, अजीत कुमार राम, डॉ रूपेश कुमार, डॉ भगवान मिश्रा, डॉ अबुल कलाम, डॉ राजेश कुमार, कॉलेजकर्मियों राजन तिवारी, चंदन तिवारी, दीपक, प्रदीप मिश्रा, स्वय॔ सेवकों रंजय यादव, राकेश यादव, प्रिंस मिश्रा, पिंकी कुमारी, खुशबू कुमारी, काजल, सीलू, लक्ष्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

रांची:मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मेकॉन चौक से सिरमटोली चौक तक बन रहे निर्माणाधीन फ्लाईओवर का औचक निरीक्षण किया।

rktvnews

सीनियर में धीरज राय,और जुनियर में शुभम कुमार को मिले तीन तीन गोल्ड!भोजपुर जिला हुआ गौरवान्वित।

rktvnews

पालनाघर: बच्चों की मस्ती का पाठशाला और कामकाजी महिलाओं के लिए बना पालना घर ।

rktvnews

राजस्थान:महिला एवं बाल विकास विभाग के शासन सचिव ने बस्सी बाल विकास परियोजना के सीडीपीओ को किया एपीओ।

rktvnews

राजस्थान:केंद्र व राज्य सरकार का बजट सर्वांगीण विकास व विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला बजट :केंद्रीय मंत्री

rktvnews

AIMIM नेता आरिफ जमाल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे में किया उदभेदन।

rktvnews

Leave a Comment