RK TV News
खबरें
Breaking News

पूर्वी चंपारण:बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन।

RKTV NEWS/पूर्वी चंपारण (मोतिहारी)22 मार्च।बिहार दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। स्थानीय गांधी मैदान में जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त के द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर मैराथन दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को रवाना किया गया। दौड़ 5 किलोमीटर के लिए निर्धारित था जो गांधी मैदान से बलुआ चौक राजा बाजार होते हुए चांदमाणि चौक तक गया और फिर वहां से वापस लौटा। इसमें बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ दो हिस्सा में कराया गया एक में केवल पुरुष प्रतिभागी भाग के लिए दूसरी में महिलाएं। दोनों ही श्रेणी में 10 नंबर तक स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मेडल मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सदर, सहायक समाहर्ता, विशेष कार्य पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी,जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में वॉलिंटियर्स उपस्थित थे।

Related posts

सिवान: ” उर्दू का कार्यान्वयन एवं विकास” के विषय पर सेमिनार, मुशायरा एवं कार्यशाला का आयोजन।

rktvnews

भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने BRICS+ फ़ैशन शिखर सम्मेलन में अपनी छाप छोड़ी।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे संकट प्रबंधन टीम ने की संस्थानों की जाॅच पङताल।

rktvnews

इंदौर जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की रफ्तार तेज – बहुमंजिला इमारतों में विद्यार्थियों के सहयोग से विशेष शिविरों की शुरुआत।

rktvnews

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के अलीपुर में खुले नाले में गिरने से एक बच्चे की मौत की घटना पर स्वतः संज्ञान लिया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर मे पैक्स चुनाव हेतू नामांकन प्रक्रिया शुरू।

rktvnews

Leave a Comment