RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

मध्यप्रदेश:मतदान प्रतिशत बढ़ाने 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में चलाये जायेंगे विशेष मतदाता जागरुकता वाहन।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन

26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरूकता के लिए 20 मार्च से चलाये जायेंगे प्रचार वाहन।

RKTV NEWS/भोपाल ( मध्यप्रदेश) 19 मार्च।लोकसभा निर्वाचन-2024 में मतदान का प्रतिशत बेहतर हो, इसके लिये 75 प्रतिशत से कम मतदान वाले विधानसभा क्षेत्रों में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा विशेष मतदाता जागरुकता प्रचार वाहन चलाये जायेंगे। मतदाता जागरुकता वाहन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जाएगा।
मुख्य निवार्चन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि विगत विधानसभा निर्वाचन- 2023 में प्रदेश के 26 जिलों के 75 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत 75 फीसदी से कम था, इन विधानसभा क्षेत्रों में लोकसभा निर्वाचन-2024 के दौरान मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिये विशेष प्रयास किए जा रहे हैं।
ऐसे चिन्हित 75 विधानसभा क्षेत्रों में एक माह तक जागरुकता प्रचार वाहन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। लघु फिल्म, स्लोगन, पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान का महत्व और लोकतंत्र में उनके एक वोट की क्या कीमत है, इसके बारे में जागरूक किया जाएगा। मतदाता जागरुकता प्रचार वाहन का शुभारंभ 20 मार्च को होगा।

इन जिलों में जागरुकता वाहन चलाया जाएगा

मुरैना, भिण्ड, ग्वालियर, दतिया, गुना, सागर, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, कटनी, जबलपुर, भोपाल, देवास, खण्डवा, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इन्दौर, उज्जैन और रतलाम जिले की विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता जागरुकता प्रचार वाहन चलाये जायेंगे।

Related posts

पटना:मुख्यमंत्री ने बिहार विमेंस एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2024 की विजेता टीम इंडिया एवं आयोजन को सफल बनाने में बहुमूल्य योगदान देनेवालों को किया सम्मानित।

rktvnews

झारखंड:राज्य में एक बेहतर पेसा (PESA) कानून नियमावली लागू करना प्राथमिकता : चम्पाई सोरेन

rktvnews

देवघर:उपायुक्त की अध्यक्षता में विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न।

rktvnews

पटना:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्वी चंपारण में केसरिया बौद्ध स्तूप का किया भ्रमण।

rktvnews

छत्तीसगढ: सिंधी समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की सौजन्य मुलाकात।

rktvnews

दरभंगा:भिक्षुक लाभार्थी का हुआ सफल पारिवारिक पुनर्वास।

rktvnews

Leave a Comment