RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अपने अमरीकी समकक्ष लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।

द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 18 मार्च।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज (18 मार्च, 2024) अमरीकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। दोनों देशों के मंत्रियों ने द्विपक्षीय, क्षेत्रीय सुरक्षा और रक्षा सहयोग के विभिन्‍न मुद्दों पर संक्षेप में चर्चा की। दोनों मंत्रियों ने फरवरी 2024 में नई दिल्ली में आयोजित इंडस-एक्‍स (INDUS-X) शिखर सम्मेलन और आज से भारत में शुरू हुई द्विपक्षीय त्रि-सेवा सैन्‍य अभ्यास ‘टाइगर ट्राइंफ़’ जैसी हालिया द्विपक्षीय आयोजनों की समीक्षा की।
श्री ऑस्टिन ने हिंद महासागर क्षेत्र में समुद्री डकैती निरोधक अभियान चलाने में भारतीय नौसेना द्वारा निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका की प्रशंसा की। श्री सिंह और श्री ऑस्टिन ने पिछले वर्ष संपन्न हुए भारत-अमरीका रक्षा सहयोग रोडमैप को लागू करने के तरीकों और साधनों पर विचार-विमर्श किया। दोनों के बीच भारतीय पोतशालाओं में अमरीकी नौसैनिक जहाजों की मरम्मत जैसे अन्य रक्षा औद्योगिक सहयोग के मुद्दों पर भी संक्षेप में चर्चा हुई।
श्री सिंह और श्री ऑस्टिन इससे पहले नवंबर 2023 में भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय 2+2 वार्ता के दौरान नई दिल्ली में मिले थे।

Related posts

बिहार: भोजपुर: मिक्सिंग लैब का उद्घाटन,फोटोग्राफरो का किया गया सम्मान।

rktvnews

चतरा:समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में राजस्व संबंधी समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास ने भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।

rktvnews

भोजपुर:मतदाता सूची पुनरिक्षण के चुनाव आयोग के आदेश के विरोध में संकेतिक नुक्कड़ संवाद आयोजित

rktvnews

रक्षा मंत्री असम के तेजपुर पहुंचे; अरुणाचल प्रदेश में सैनिकों के साथ दशहरा मनाएंगे।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 जून को भोपाल आएंगे!रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर पाँच वंदे भारत एक्सप्रेस को झंडी दिखाएंगे।

rktvnews

Leave a Comment