RK TV News
खबरें
Breaking Newsकार्रवाई

रायपुर : आचार संहिता लागू होने के बाद निगरानी दलों द्वारा 30 करोड़ 47 लाख की नगदी और वस्तुएं जब्त।

RKTV NEWS/रायपुर(छत्तीसगढ़)03 अप्रैल।राज्य में लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के लिए 16 मार्च को आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद से 1 अप्रैल तक की स्थिति में 30 करोड़ 47 लाख रुपए की अवैध धन राशि तथा वस्तुएं जब्त की गई हैं। इनमें 9 करोड़ 11 लाख रुपए की नगद राशि शामिल हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रवर्तन एजेंसियों (इन्फोर्समेंट एजेंसीज) द्वारा निगरानी के दौरान विगत 1 अप्रैल तक 24 हजार 226 लीटर अवैध शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमत 56 लाख रुपए है। साथ ही 1 करोड़ 60 लाख रुपए कीमत की 885 किलो अन्य नशीली वस्तुएं भी जब्त की गई हैं। सघन जाँच अभियान के दौरान 1 करोड़ 64 लाख रुपए कीमत के 24.16 किलोग्राम कीमती आभूषण तथा रत्न भी जब्त किए गए हैं। इनके अतिरिक्त अन्य सामग्रियां, जिनकी कीमत 17 करोड़ 58 लाख रुपए है, भी जब्त की गई हैं।

Related posts

राजस्थान:उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बस्सी के ग्राम हिंगोनिया स्थित गौ पुनर्वास केंद्र में पौधारोपण कर इको फ्रेंडली क्लब हाउस का किया शुभारंभ।

rktvnews

भोजपुर :महिला कालेज में सर्वसम्मति शिक्षक संघ का हुआ पुनर्गठन ,प्राचार्या प्रो मीना कुमारी ने दी बधाई

rktvnews

खैरागढ़:कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने समर कैंप में बच्चों को किया प्रोत्साहित।

rktvnews

बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एसडीआरएफ़ के साथ डूबने की घटनाओं के रोकथाम का करेंगे कार्य।

rktvnews

सांसद ,जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने पूजा अर्चना कर किया झंडारोहण।

rktvnews

बक्सर: अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर बुनियादी केंद्र बक्सर में कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment