RK TV News
खबरें
Breaking Newsअपराध

भोजपुर : शाहपुर के बिलौटी मे प्रधानाध्यापक को मारी गोली।

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 16 मार्च। भोजपुर जिला के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी-सरैयां गाँव में प्रधानाध्यापक को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। गोली मध्य विद्यालय  हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक अशोक राम को लगी है। परिजन आनन फानन में जख्मी अशोक राम को चिकित्सा हेतू आरा ले गये। गोली उनके जांघ और कमर के पिछले हिस्से में में लगी है। मिली जानकारी के अनुसार आरा में उनकी चिकित्सा हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुँच कर एक व्यक्ति बिलौटी(सरैयां) के मुनमुन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर कुमार रजनीकांत ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का लग रहा है। फर्दबयान आने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी और जांचोपरांत घटना का वास्तविक कारण पता चल सकेगा। पुलिस मुनमुन यादव से पूछताछ कर रही है। विदित हो कि प्रधानाध्यापक अशोक राम पूर्व में बिलौटी पंचायत के मुखिया भी रह चुके हैं। बाद में शिक्षक नियुक्ति के दौरान उन्होंने शिक्षक की नौकरी ज्वाइन कर ली। वर्तमान में वे  मध्य विद्यालय हरिहरपुर के प्रधानाध्यापक के पद पर पदस्थापित हैं।

Related posts

रोहतास:आई०सी०डी०एस० विभाग की समीक्षात्मक बैठक

rktvnews

नई दिल्ली:राजेश कुमार सिंह ने रक्षा सचिव का पदभार ग्रहण किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं समय-सीमा पर विशेष जोर।

rktvnews

भोजपुर:राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि।

rktvnews

विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव के भोजपुर आगमन पर स्वागत।

rktvnews

बागपत:नेहरू युवा केंद्र बागपत ने आयोजित की जिला स्तरीय पड़ोस युवा संसद 2024

rktvnews

Leave a Comment