RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

16 मार्च को केन्द्रीय मंत्री सह सांसद आर के सिंह करेंगे विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर) 15 मार्च। शनिवार को आरा सांसद सह केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह अपने लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
केन्द्रीय मंत्री द्वारा पूर्व मे की गई पीरो पड़ाव मैदान का सौंदर्यीकरण और जगदीशपुर मे बाबु कुंवर सिंह प्रवेश द्वार का शिलान्यास करेंगे।इसके साथ आरा मे हीत नारायण क्षत्रिय विद्यालय के जीणोद्धार का भी उद्घाटन करेंगे।
जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने बताया कि पीरो मे ऐतिहासिक पड़ाव मैदान का सौंदर्यीकरण की घोषणा केन्द्रीय मंत्री सह आरा सांसद आर के सिंह द्वारा की गई थी।शनिवार को 11 बजे उस योजना का शिलान्यास किया जाएगा।जिससे पीरो क्षेत्र के जनता मे खुशी का माहोल है।सभी ने केन्द्रीय मंत्री को बधाई दी है।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पीरो क्षेत्र के लोगो की बहुप्रतीक्षित मांग पर आरा- राँची एक्सप्रेस का ठहराव पीरो मे केन्द्रीय मंत्री के प्रयास से सफल हो रहा है। उक्त गाड़ी का ठहराव पीरो मे 17 मार्च से शुरु हो जाएगा। निर्वाचन आयोग द्वारा संभावित आचार संहिता लागु होने के कारण उक्त गाड़ी का शुभारंभ कार्यक्रम समारोह आयोजन नही हो पाएगा। आरा-राँची एक्सप्रेस ट्रेन पीरो क्षेत्र के यात्रियों के लिए एक महत्वपूर्ण सौगात है,जिसे पा कर क्षेत्र के लोगो ने अपने सांसद आर के सिंह सहित केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है।
वहीं सांसद प्रतिनिधि ई.धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री द्वारा शनिवार को ही महान स्वतंत्रता सेनानी बाबु कुंवर सिंह के स्मृति मे जगदीशपुर मे भव्य बाबु कुंवर सिंह प्रवेश द्वार का आधारशिला 12:15 बजे रखा जाएगा।
केन्द्रीय मंत्री द्वारा पीरो,जगदीशपुर और आरा मे बहुमूल्य सौगात देने पर भारतीय जनता पार्टी भोजपुर के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए आभार व्यक्त किया है।
आभार व्यक्त करने वालो मे जिलाध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि सहित मिथिलेश कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी, मीरा यादव,प्रेम पंकज ललन,कौशल यादव,सतीश भट्ट,नरेन्द्र तिवारी, पुनम कुशवाहा, राकेश सिंह, विजय सिंह,सीडी शर्मा,हरेन्द्र पांडेय,सत्यदेव सिंह,सुषुमलता,मनोज सुमन,रवि केसरी,संजय प्रितम,विनोद सिंह,आदित्य कुमार,विवेक कुशवाहा,मधु मिश्रा, संजय कुमार सिंह,संतोष चंद्रवंशी,राज कुमार कुशवाहा, अरविंद पांडेय,रंजना श्रीवास्तव, विनय बेलाऊर, सुनील कुमार,रमेश कुमार कर्ण,नवीन सिंह,संतोष तिवारी, धीरज सिंह,राजेश सिंह,निशांत सिंह सेंगर,राहुल सिंह,रितु राज,ममता सिंह,विजय पासवान, विभु जैन,कलामुद्दीन सहित वरिष्ठ नेतागण और कार्यकर्ता थे।

Related posts

डा नरेश पाण्डेय चकोर की जयंती पर, साहित्य-सम्मेलन में आयोजित हुआ नववर्ष-अभिनन्दन कवि-सम्मेलन।

rktvnews

रामगढ़:मिठाई के डिब्बों से मतदान करने का भेजा जा रहा संदेश।

rktvnews

चतरा:झारखंड स्थापना दिवस – रजत जयंती वर्ष:अंतिम दिवस के मुख्य कार्यक्रम की तैयारियाँ तेज, उपायुक्त ने किया स्थल निरीक्षण।

rktvnews

भोजपुर : डीएम के निर्देश पर शुरू हुआ सामुदायिक रसोई।

rktvnews

अमित शाह ने नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर छत्तीसगढ़ के नक्सली हिंसा पीड़ितों से संवाद किया।

rktvnews

भोजपुर : शाहपुर बाजार मे सरकारी बस स्टैंड बनाने हेतू भूमि चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू! विधायक राकेश रंजन ने की बिहार विधान सभा मे मांग।

rktvnews

Leave a Comment