RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

संचार मंत्री l अश्विनी वैष्णव ने डाक विभाग में कार्यरत 2.56 लाख ग्रामीण डाक सेवकों के लिए वित्तीय उन्नयन योजना का शुभारंभ किया।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 15 मार्च।केन्द्रीय संचार, रेल और इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज डाक विभाग में कार्यरत 2.56 लाख से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) की सेवा शर्तों में सुधार और सेवा में ठहराव को दूर करने के लिए एक वित्तीय उन्नयन योजना का शुभारंभ किया। ग्रामीण डाक सेवक ग्रामीण क्षेत्रों में डाक विभाग की रीढ़ की हड्डी के रूप में कार्य करते हैं और देश के दूरवर्ती भाग तक डाक और वित्तीय सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

ग्रामीण डाक सेवक (वित्तीय उन्नयन अनुदान) योजना, 2024 की मुख्य विशेषताएं :

प्रत्येक ग्रामीण डाक सेवक को 12, 24 और 36 वर्ष की सेवा पूरी करने पर तीन वित्तीय उन्नयन प्राप्त होंगे जिनमें क्रमश: 4,320 रुपये, 5,520 रुपये और 7,200 रुपये प्रति वर्ष की राशि होगी।
यह ग्रामीण डाक सेवकों को समय से संबंधित निरंतरता भत्ता (टीआरसीए) के रूप में प्रदान किए जाने वाले पारिश्रमिक के अतिरिक्त है।
ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों में सुधार के महत्वपूर्ण कदम के रूप में इस योजना से 2.56 लाख से अधिक ग्रामीण डाक सेवकों के लाभान्वित होने और उनकी सेवा में ठहराव दूर होने की आशा है।

Related posts

विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो ने स्पष्ट किया: AI-171 दुर्घटना की जांच जारी है; मीडिया समाचारों को अटकलबाजी बताया।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दूरसंचार सेवा प्रदाताओं पर हितधारक सलाहकार समिति (एसएसी) की दूसरी बैठक आयोजित की।

rktvnews

दरभंगा: लोक अदालत को ले न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित।

rktvnews

नूहं:मंजरी फाउंडेशन द्वारा सखी उत्सव का सफल आयोजन, महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण पर जोर।

rktvnews

अश्वारोही सशस्त्र पुलिस ने किया स्वैच्छिक रक्तदान।

rktvnews

घोड़े भड़के, तो भड़के क्यों?

rktvnews

Leave a Comment