RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

सारण:लोकसभा चुनाव: मास्टर ट्रेनर का प्रथम उन्मुखीकरण सह कार्यशाला आयोजित।

RKTV NEWS/ सारण(छपरा )15 मार्च। त्रुटि रहित और पारदर्शी चुनाव संपन्न कराना प्रशासन का लक्ष्य है, इसका पूरा दारोमदार मास्टर ट्रेनर पर है।उक्त बातें उप निर्वाचन पदाधिकारी जावेद एकबाल ने शुक्रवार को प्रेक्षागृह में आयोजित मास्टर ट्रेनर के प्रथम उन्मुखीकरण सह कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहीं।
उन्होंने वार्तालाप विधि अपनाते हुए कहा कि मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रतिनियुक्ति के साथ ही आप सभी सीधे चुनाव आयोग के अधीन आ गए हैं।चुनाव की सफलता का आधार कर्मियों का प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण जितना अच्छा और सटीक होगा, चुनाव उतना ही सरस, सफल, स्वच्छ, पारदर्शी व त्रुटि रहित होगा।
उन्होंने कहा कि आप सभी कर्मियों को सिखाने का कार्य करेंगे। इसलिए आप अपने ट्रेनिंग को बोझिल होने की बजाय टू दी प्वाइंट और रूचिकर बनाएं।अपने मस्तिष्क में चुनाव का पूरा सीन स्पष्ट रखें। उसके अनुरूप ही स्टेपवार जानकारी रखें। इवीएम की पूरी जानकारी, विभिन्न प्रपत्र भरने आदि में स्वयं दक्ष बनें। डूज एंड डांट्स को कंठस्थ रखें।
उन्होंने चुनाव कर्मियों द्वारा किए जाने वाले प्रक्रिया को कुल छह भागों में विभक्त करते हुए प्रशिक्षण समय को विभक्त करने की बात कही।उन्होंने डिस्कशन पद्धति अपनाते हुए प्रेजाइडिंग, पी-वन, पी-टू, पी-थ्री, माइक्रो ऑब्जर्वर के साथ ही मतगणना सहायक और सुपरवाइज़र के कार्यों पर चर्चा करते हुए प्रशिक्षण में उनके कार्यों को बिन्दुवार समझाने की बात कही। प्रशिक्षण में रामाधार प्रसाद ने चुनाव प्रक्रिया, शुभ नारायण ओझा ने इवीएम, सुशील कुमार ने प्रपत्र, राजीव चौधरी और विनय प्रताप ने डूज एंड डांट्स की जानकारी दी।
रिसोर्स पर्सन के रूप में मणिकांत तिवारी, अनिल शर्मा, रमेश चंद्रा, आफताब आलम आदि उपस्थित थे। कोषांग की वरीय प्रभारी डीडीसी प्रियंका रानी, नोडल पदाधिकारी डीईओ दिलीप सिंह, डीपीओ स्थापन धनंजय पासवान ने प्रशिक्षण की जानकारी लेते हुए सभी प्रशिक्षुओं से पहचान पत्र और प्रमाण पत्र का प्रारूप भरवाने का निदेश दिया।

Related posts

संजय पराते की राजनैतिक टिप्पणियां:ऐसे सुप्रीम कोर्ट की क्षय हो!

rktvnews

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का निधन।

rktvnews

इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल टूर्नामेंट हेतु ट्रायल ।

rktvnews

एनआईआरएल और महाप्रीत ने हरित ऊर्जा क्षेत्र स्थापित करने के लिए समझौता को आगे बढ़ाया।

rktvnews

भारत और भूटान ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग मजबूत करेंगे।

rktvnews

मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:जयपुर में 36 हजार किलो से अधिक मसाले सीज।

rktvnews

Leave a Comment