RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर: 26 वें विश्व दृष्टि दिवस पर निकाली गई जागरूकता रैली।

RKTV NEWS/देवघर (झारखंड)12 अक्टूबर।उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार 26 वें विश्व दृष्टि दिवस के अवसर पर आज सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी एवं अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (ACMO) डॉ. बी.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जागरूकता रैली का उद्देश्य लोगों को आंखों की सुरक्षा, समय पर नेत्र जांच और अंधत्व रोकथाम के प्रति जागरूक करना था।
इसके अलावा रैली में शामिल प्रतिभागियों ने “आंख है अनमोल, करें समय पर नेत्र जांच”, “साफ-सफाई अपनाएं, आंखों को सुरक्षित बनाएं”, “अंधत्व रोका जा सकता है” जैसे नारे लगाकर लोगों को नेत्र स्वास्थ्य का संदेश दिया। रैली सिविल सर्जन कार्यालय से निकलकर मुख्य बाजार, अस्पताल रोड होते हुए वापस अस्पताल परिसर में समाप्त हुई। इस दौरान स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा राहगीरों के बीच पर्चे भी वितरित किए गए। सिविल सर्जन डॉ. जुगल किशोर चौधरी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आंखें शरीर का सबसे संवेदनशील अंग हैं, इसलिए इनकी नियमित जांच कराना आवश्यक है। मोतियाबिंद, ग्लूकोमा जैसी समस्याएं समय पर उपचार से पूरी तरह ठीक की जा सकती हैं। वहीं ACMO डॉ. बी.पी. सिंह ने बताया कि जिले में नेत्र रोगियों की पहचान कर उनका निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। इसके लिए विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष नेत्र शिविर भी लगाए जा रहे हैं।
इस कार्यक्रम में डीपीएम नीरज भगत, डीपीसी प्रवीण सिंह, दिव्य ज्योति, राजेश राय, शंकर दयाल सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं प्रशिक्षु एएनएम बड़ी संख्या में मौजूद रहीं। सभी ने नियमित नेत्र जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया।

Related posts

भोपाल में बनेगा संत शिरोमणि विद्यासागर जी का स्मृति स्थल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

अज्ञात वाहन के धक्के से युवक की मौत! नहीं हो सकी मृतक की पहचान।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: संपूर्णता अभियान के तहत प्रखण्ड आकांक्षी कार्यक्रम का शुभारंभ।

rktvnews

उपायुक्त मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने हरियाणा वीर एवं शहीदी दिवस पर शहीद स्मारक पर अर्पित किए पुष्प!पूर्वजों के बलिदान को कभी ना भूले युवा पीढ़ी : उपायुक्त मोनिका गुप्ता

rktvnews

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 23 अक्तूबर को राष्ट्रीय सहकारी निर्यात लिमिटेड (NCEL) द्वारा नई दिल्ली में आयोजित ‘सहकारी निर्यात पर राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को संबोधित करेंगे।

rktvnews

जून माह के डेल्टा रैंकिंग में गढ़वा 47वें स्थान से बढ़ कर 16वें स्थान पर।

rktvnews

Leave a Comment