आरा/ भोजपुर 09 सितंबर।भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय बामपाली मे जिलाध्यक्ष दुर्गा राज की अध्यक्षता मे जिला कार्यालय को व्यवस्थित रुप से संचालन हेतु संचालन समीति की बैठक संपन्न हुई।
बैठक मे पूर्व क्षेत्रीय प्रभारी विधानपार्षद प्रमोद चंद्रवंशी द्वारा मार्गदर्शन दिया गया और तय हुआ कि प्रतिदिन कार्यालय को व्यवस्थित रुप से संचालित किया जाएगा,जिसके लिए जिला पदाधिकारियों एवं मोर्चा अध्यक्षो को प्रतिदिन कार्यालय मे बैठने हेतु रोस्टर के अनुसार निर्धारित दिन आवंटित किया गया।
बैठक मे दक्षिण बिहार प्रांतीय सह संयोजक मिथिलेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष डाँ. प्रेम रंजन चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष सह मुख्यालय प्रभारी उदय प्रताप सिंह,महामंत्री नरेन्द्र तिवारी, मंत्री संतोष चंद्रवंशी, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार एवं कार्यालय मंत्री रमेश कुमार कर्ण शामिल थे।
