RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भारत का रक्षा निर्यात 2 वर्षों में बढ़कर 40,000 करोड़ रुपये का हो जाएगा: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

RKTVNEWS/नई दिल्ली 14 मार्च।केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि सरकार अपनी रक्षात्मक क्षमताओं को बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है। आज भारत का रक्षा उत्पादन एक लाख करोड़ रुपये का और रक्षा निर्यात सोलह हजार करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में यह निर्यात मूल्य बढ़कर चालीस हजार करोड़ रुपये का हो जाएगा।
मंत्री ने कहा कि युद्ध किसी भी देश के लिए विनाशकारी होता है और इसे भारत से बेहतर कोई अन्य देश नहीं समझ सकता, जिसने चार बार युद्ध की विभीषिका झेली है। आज नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के बयान को दोहराया कि यह युद्ध का नहीं, बल्कि चर्चा और विचार-विमर्श का समय है।
मंत्री ने आगे कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, इज़राइल ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना अस्तित्व बनाए रखा है। यह देश सुदृढ़ता का एक शानदार उदाहरण है और एक ऐसा देश बन गया है, जो नवाचार में अग्रणी है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद हुए नरसंहार की भयावहता से उबरकर, इजराइल आज एक ऐसा देश है, जो अपने दम पर खड़ा है।

Related posts

बागपत:जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने बागपत तहसील संपूर्ण समाधान दिवस में जनसामान्य की सुनी समस्याएं।

rktvnews

भोजपुर:लोकतंत्र का उत्सव मना रहे फर्स्ट टाईम वोटर, परिवार के साथ पहुंच रहे वोट देने।

rktvnews

12 मई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

नारनौल:मेडिकल कॉलेज, कोरियावास के नामकरण का विरोध अनुचित,निंदनीय है महर्षि च्यवन का अपमान : डॉ. ‘मानव’

rktvnews

महाकुम्भ में पहली बार दुनिया के कई देशों के बौद्ध भिक्षुओं ने लगाई संगम में डुबकी।

rktvnews

मैंगनीज ओर (इंडिया) लिमिटेड-एमओआईएल ने बालाघाट खदान में देशभक्ति के साथ 76वां गणतंत्र दिवस मनाया।

rktvnews

Leave a Comment