RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर: आरा नगर निगम कड़ाके की ठंढ को देखते हुए करें अलाव की व्यवस्था: क्यामुद्दीन

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)31 दिसंबर। भाकपा माले आरा नगर सचिव व राज्य कमिटी सदस्य तथा भाकपा माले राज्य कमिटी सदस्य व इंसाफ मंच के राज्य सचिव क्यामुद्दीन अंसारी ने एक संयुक्त ब्यान जारी कर कहा है कि आरा सहित पुरे जिले मे कड़ाके की ठंड जारी हैं.ठिठुरन भरी शितलहर की वजह से आम आदमी तथा खाशकर गरीब गुरबे घरों मे दुबक गये है.रिक्सा चालक हो तथा टेम्पू, ठेला चालक अपनी जान जोखिम मे डालकर लोगों की सेवा मे जुट है.
भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी का कहना है कि निगम के मेयर को रमना मैदान मे टैक्स लगाने की बजाय आरा नगर के चौक चौराहो पर सुखी लकड़ी का प्रबंध कर अलाव जलाने का इंतजाम करना चाहिए।
माले नेताओं ने कहा कि कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है अगर अलाव की व्यवस्था नहीं हुई तो गरीब – गुरबे ठंड की वजह से मरने लगेंगे.
भाकपा माले नेताओं ने कहा कि गांगी ,बिन्दटोली, बड़ी चौक,अबरपुल, महाशयजी के मोड़,रमगढिया, अहिरपुरवा, धरहरा, मोतीटोला,शिवगंज, बस स्टैण्ड, बड़ी मठिया,नवादा,पूर्वी रेलवे गुमटी,रेलवे स्टेशन, पकड़ी,चंदवा,मौलाबाग,पुरानी पुलिस लाइन, बाजार समिति, अनाईठ धोबीघटवा,बिहरी मिल सहित शहर के सभी दलित बसती मे अलाव जलाने का प्रबंध आरा नगर निगम को करना चाहिए.
भाकपा माले नेताओं ने जिला प्रशासन से भी मांग की है कि गरीब -गुरबों मे कम्बल और गरम चादर व कपड़ों का वितरण शीघ्र करे।

Related posts

बिहार:भोजपुर: मोटे अनाज का खान पान और उत्पादन आमलोगों की बन रही पसंद: पूर्व सांसद आर के सिन्हा

rktvnews

भोजपुर : लूट कांड का अभियुक्त गया जेल 

rktvnews

एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने वायु सेना के उप प्रमुख का पदभार संभाला।

rktvnews

वित्त मंत्री 1 अप्रैल को नई दिल्‍ली में “नीति एनसीएईआर राज्य आर्थिक मंच” पोर्टल की शुरूआत करेंगी।

rktvnews

अंतर्राष्ट्रीय शून्य अपशिष्ट दिवस पर कचरा मुक्त शहरों के लिए रैली का आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:जगदीशपुर व बिहिया में फ्लैग मार्च।

rktvnews

Leave a Comment