RK TV News
खबरें
Breaking News

ग्लोबल कायस्थ कांफ़्रेस ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बाल बसेरा सेवा संस्थान में मनाया।

जोधपुर/राजस्थान (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 11 मार्च।बाल बसेरा सेवा संस्थान जो कि राजस्थान के जोधपुर संभाग स्तर पर एचआईवी/एड्स पीड़ित बच्चों एवं महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हेतु पिछले 15 वर्षों से सेवारत है। संस्थान के द्वारा एचआईवी/एड्स संक्रमित बच्चों की देखरेख एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु दो बालगृह भवन का संचालन किया जा रहा है। जहाँ पर वर्तमान में कुल 82 बालक व बालिकाएँ आवासित है अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर उक्त संस्थान बच्चों की देखरेख करने वाली 16 सेवाभावी महिलाओं को उनके सम्मान में उपहार स्वरूप साड़ी,माला, अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र भेंट कर उनका हौंसला बढ़ाकर प्रोत्साहित करने का काम ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस के ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन एव प्रबंध न्यासी रागिनी रंजन के नेतृत्व में कविता श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष सेवा एव मानवाधिकार प्रकोष्ठ, गिरीश माथुर प्रदेश अध्यक्ष एव दीपेश भटनागर प्रदेश सचिव, आशुतोष माथुर जिला सचिव के माध्यम से किया गया। इस उपलक्ष्य में वहां के संस्थापक दिनेश जोशी ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए संस्था के बारे में जानकारी देते हुए GKC के सभी पदाधिकारियों का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम में अरुण माथुर प्रदेश अध्यक्ष मीडिया प्रकोष्ठ, आशिष माथुर सम्भागीय सचिव, मुकेश अस्थाना सम्भागीय उपाध्यक्ष, दीपक माथुर सम्भागीय संगठन मंत्री,राजेंद्र कुमार माथुर जिला सयुक्त सचिव,सुनील भटनागर जिला संगठन मंत्री,नीरज सक्सेना ,धीरेंद्र श्रीवास्तव, मीनाक्षी अस्थाना ,भावना माथुर,श्वंदना सक्सेना, दीपशिखा भटनागर मौजूद रहे।

Related posts

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुए एयर इंडिया विमान के दुर्घटना स्थल का दौरा किया।

rktvnews

औरंगाबाद का नाम बदलकर छत्रपति संभाजीनगर करने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को सहमत।

rktvnews

दरभंगा:सेक्टर पदाधिकारी एवं सेक्टर पुलिस पदाधिकारीयों को साथ डीएम व एसएसपी ने की बैठक।

rktvnews

मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के लंबित आवेदनों के निपटारे हेतु विशेष कैम्प का आयोजन।

rktvnews

आम चुनाव के पहले चरण में देश भर में मतदाताओं ने उत्सव की भावना प्रदर्शित की।

rktvnews

वाराणसी में एनएसई और वाराणसी जिला प्रशासन द्वारा निवेशकों की समझ बढ़ाने हेतु विशेष सेमिनार और वर्कशॉप का आयोजन संपन्न।

rktvnews

Leave a Comment