RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

प्रधानमंत्री 11 मार्च को दिल्ली में सशक्त नारी-विकसित भारत कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 10 मार्च।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 11 मार्च को सुबह 10 बजे सशक्त नारी – विकसित भारत कार्यक्रम में भाग लेंगे और नई दिल्ली के भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, पूसामें ‘नमो ड्रोन दीदियों’ द्वारा आयोजित कृषि ड्रोन प्रदर्शन देखेंगे। देशभर में 11 अलग-अलग स्थानों से नमो ड्रोन दीदियां भी एक साथ ड्रोन प्रदर्शन में भाग लेंगी। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री 1,000 नमो ड्रोन दीदियों को ड्रोन भी सौंपेंगे।
नमो ड्रोन दीदी और लखपति दीदी पहल, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं के बीच आर्थिक सशक्तिकरण और वित्तीय स्वायत्तता को बढ़ावा देने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का अभिन्न अंग हैं। इस दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए, प्रधानमंत्री लखपति दीदियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने दीनदयाल अंत्योदय योजना- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समर्थन से सफलता हासिल की है और अन्य स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को उनके उत्थान के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री प्रत्येक जिले में बैंकों द्वारा स्थापित बैंक लिंकेज शिविरों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) को रियायती ब्याज दर पर लगभग 8,000 करोड़ रुपये के बैंक ऋण भी वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री एसएचजी को लगभग 2,000 करोड़ रुपये की पूंजी सहायता निधि भी वितरित करेंगे।

Related posts

भोजपुर:नहाने के दौरान डूबने से बालक की मौत।

rktvnews

आख़िर हम मनाते ही क्यों हैं, हिन्दी दिवस समारोह ?

rktvnews

58 वर्षीय सुरेश मुसहर की मृत्यु की सूचना पर उपायुक्त गढ़वा शेखर जमुआर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एक जिला स्तरीय जांच टीम का गठन कर मामले की गहन जांच कराया।

rktvnews

बिहार:भोजपुर: इजरी पंचायत सरकार भवन निर्माण के विवाद को विधायक ने पदाधिकारियों के साथ सुलझाया।

rktvnews

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कल नई दिल्ली में राज्य और केन्द्रीय वस्तु और सेवा कर (जीएसटी) गठन के प्रवर्तन प्रमुखों के एक दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी।

rktvnews

रोहतास:PK ने करगहर सीट से चुनाव लड़ने की खबरों पर दिया जवाब, बोले – अगर पार्टी तय करती है कि मुझे चुनाव लड़ना है तो लड़ेंगे, अपने जन्मभूमि करगहर से या राघोपुर से लड़ सकते हैं।

rktvnews

Leave a Comment