RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ती आयोजित।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)24 दिसंबर।23 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री व किसान नेता चौधरी चरण सिंह की जयन्ति समारोह शहीद अकली देवी नगर में यादव रामसकल सिंह भोजपुरिया के अध्यक्षता में मनाया गया।कार्यक्रम का संचालन सुदर्शन यादव के किया।समारोह का उद्घाटन राजद के प्रदेश महासचिव मनोज सिंह ,डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी एवं प्रो विजय सिंह मुखिया ने संयुक्त रूप से चौधरी चरण सिंह के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर किया।अपने सम्बोधन में मनोज सिंह ने कहा कि चौधरी चरण सिंह का जन्म 23दिसम्बर1902में उतर प्रदेश के मेरठ जिले के नूरपुर में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था।उन्होंने1923में विज्ञान से स्नातक की एवम1925में आगरा विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर की उपाधि प्राप्त की थी।कानून के प्रशक्षित श्री सिंह ने गजियाबाद से अपने पेशे की शुरुआत की थी।डॉ रघुबर प्रसाद चन्द्रवँशी ने कहा कि चौधरी चरण सिंह समाजवाद के प्रखर प्रहरी एवम आज़ादी के अग्रदूत थे उन्होंने आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी जी के भारत छोड़ो आंदोलन में चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया था जिसके कारण उन्हें अनेको बार जेल जाना पड़ा था।प्रो विजय सिंह मुखिया ने कहा कि चौधरी साहब जब उतर प्रदेश सरकार में मंत्री थे उस समय किसानों के हक में अनेको कार्य किया था।उतर प्रदेश में भूमि सुधार का श्रेय उन्हें जाता है।ग्रामीण देनदारों को राहत प्रदान करने वाला विभागीय ऋण मुक्त विधयेक1939को तैयार करने एवं अंतिम रूप देने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।समारोह को सम्बोधित करने वाले लोगो मे निर्मल सिंह शक्रवार, वार्ड पार्षद प्रयाग यादव, विनोद चन्द्रवँशी, भुनेश्वर यादव, सत्यनारायण यादव, महन्थ मुखिया डॉ सुखदेव शर्मा, रामशंकर सिंह ,साधु यादव ,भुटेली सिंह ,आकाश पासवान, भिखारी यादव, जगदीश यादव, ओमप्रकाश यादव, दिनेश्वर यादव, बिरेन्द्र सिंह, कामेश्वर सिंह, जोगेन्द्र यादव ,मंतोष यादव ,सुखदेव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

चतरा:जिला भू अर्जन पदाधिकारी  ने जनता दरबार के माध्यम से आमजनों की समस्याएं सुनी।

rktvnews

मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

डर लगता है..! : माधुरी मिश्रा

rktvnews

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने युवाओं से आह्वान किया कि वे वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच मजबूत और तैयार रहें, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एनसीसी कैडेटों से प्रेरणा लें।

rktvnews

वैशाली:कड़ाके की ठंड में जिलाधिकारी द्वारा रैन बसेरों का मध्यरात्रि निरीक्षण, कंबल व राहत सामग्री का वितरण।

rktvnews

भोजपुर: 10 मई को लोक अदालत का आयोजन,की गई बैठक।

rktvnews

Leave a Comment