RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

अमित शाह की रैली में भोजपुर जिला से हजारो कार्यकताओ और समर्थकों का हुजूम पहुंचेगा पाली:भाजपा भोजपुर

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर)07 मार्च।आगामी 09 मार्च को पाली मे होने वाली केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह की रैली मे भोजपुर जिला की तैयारी हेतु गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी भोजपुर जिलाध्यक्ष दुर्गा राज के अध्यक्षता मे बैठक की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और डाँ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दक्षिणी बिहार क्षेत्रीय संयोजक अनिल शर्मा ने बताया कि पाली पहले आरा लोकसभा का ही क्षेत्र था,इसलिए भोजपुर जिला से इसका अलग लगाव है। भोजपुर जिला के सीमावर्ती चार विधानसभाओं बड़हरा,आरा, संदेश और तरारी क्षेत्र के आम जनता और कार्यकताओ को विशेष रुप से रैली के लिए आमंत्रित किया गया है। भोजपुर जिला से गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम को सफल बनाने मे 25 हजार से अधिक कार्यकताओ और आम जनता पाली पहुंचेंगे।
वही कार्यक्रम के प्रभारी किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मनोज सिंह ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रुपरेखा तैयार की और उपस्थित कार्यकताओ के सम्मुख रखा। रैली मे अधिक से अधिक लोगो को जाने के लिए विधानसभवार प्रभारी और सह प्रभारी बनाया गया है।जिलाध्यक्ष दुर्गा राज ने जिले के सभी मंडलो से कार्यकताओ को रैली मे जाने के आह्वान के साथ प्रदेश नेतृत्व को आश्वस्त किया।
आया विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह,बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह,विधानपार्षद जीवन कुमार,तरारी के पूर्व प्रत्याशी कौशल विद्यार्थी,भुवर ओझा,मिथिलेश कुशवाहा, प्रेम रंजन चतुर्वेदी, रामदिनेश यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व मे सबका विकास हो रहा है।गृह मंत्री के रैली को लेकर भोजपुर जिला के कार्यकर्ता और आम जनता मे उल्लास है।भोजपुर जिला से संख्या बल बहुत अच्छी रहेगी।लोग स्वतः रैली मे पह़ुचने का मुड बना लिए है।कार्यकताओ का बैठक जारी है।
बैठक का संचालन जिला उपाध्यक्ष ई.धीरेन्द्र सिंह ने किया।
बैठक मे जिला उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह,वंदना राजवंशी,सतीश भट्ट,लव पांडेय,मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,जिला मंत्री मधु मिश्रा, राजकुमार कुशवाहा, संतोष चंद्रवंशी, अरविन्द पांडेय,रमेश कुमार कर्ण,हरेन्द्र पांडेय,सूर्यभान सिंह,महेश पासवान,प्रहलाद राय,निशांत सिंह सेंगर,राहुल सिंह,ममता सिंह,विभु जैन,हरेन्द्र चंद्रवंशी सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।

Related posts

भारत -नेपाल सीमावर्ती जिला की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक।

rktvnews

भारतीय नौसेना के जहाजों ने मलेशिया के कोटा किनाबालु का दौरा।

rktvnews

मध्यप्रदेश;अपराध नियंत्रण के लिए हमेशा अलर्ट पर रहे पुलिस : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

आगामी आईपीओ को लेकर एनएसई बोर्ड का फैसला।

rktvnews

भोजपुर : जनसुराज की सरकार आने पर बदलेगी व्यवस्था : तथागत हर्षवर्धन

rktvnews

रोङेबाजी मामले में दूसरे पक्ष ने कराई मारपीट की प्राथमिकी।

rktvnews

Leave a Comment