RK TV News
खबरें
Breaking News

हनुमानगढ़:जिला कलक्टर ने डिंगवाला में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, 40 परिवेदनाओं में से 28 का मौके पर ही हुआ निस्तारण।

हनुमानगढ़(राजस्थान )07मार्च। राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार पारदर्शी एवं संवेदनशील वातावरण में आमजन की परिवेदनाओं और समस्याओं की सुनवाई कर त्वरित समाधान के लिए माह के प्रथम गुरूवार को आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई के तहत जिला कलक्टर काना राम ने पीलीबंगा उपखंड की ग्राम पंचायत डिंगवाला में जनसुनवाई की। जनसुनवाई के बाद जिला कलेक्टर ने पीलीबंगा तहसील कार्यालय और मंडी प्रांगण का भी निरीक्षण किया। जनसुनवाई के दौरान एसडीएम अमिता बिश्नोई, तहसीलदार नवीन गर्ग, बीडीओ राजेंद्र, डिंगवाला सरपंच गोगा बीबी बोदला सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
डिंगवाला में आयोजित ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई में जिला कलक्टर काना राम ने राजस्व, अतिक्रमण, विद्युत, महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग, पानी निकासी, खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने, शमशान में अतिक्रमण सहित विभिन्न विभागों के मुद्दो से संबंधित प्रकरणों को सुना।
ग्रामवासियों ने ग्राम पंचायत में पशुपालन केंद्र के लिए जगह की मांग की, जिसके लिए जिला कलेक्टर ने बीडीओ और तहसीलदार को जगह चिन्हित करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 19 पीएनबी गांव में जोहड़ पर अतिक्रमण, अधूरे जल जीवन मिशन को पूरा करवाने तथा स्कूल के पास नाला निर्माण करवाने के परिवादों पर जिला कलेक्टर ने जांच के निर्देश दिए। सरपंच तथा नागरिकों ने डिंगवाला से अमरपुरा राठन के बीच आम रास्ते के बीच में से गुजर रही रेलवे लाइन पर अंडरपास मंजूर करवाने के लिए परिवाद दिया। डिंगवाला के वार्ड 4 और 5 के निवासियों ने सड़क निर्माण के दौरान सड़क का लेवल ऊंचा रखने के कारण उत्पन्न हुई पानी निकासी की समस्या से निजात दिलाने के लिए परिवाद दिया। जिस पर जिला कलेक्टर ने बीडीओ को जांच करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में विद्युत कनेक्शन करवाने तथा खाद्य सुरक्षा में नाम जुड़वाने से संबंधित परिवाद आए।
जिला कलेक्टर ने तहसील कार्यालय पीलीबंगा के निरीक्षण दौरान एलआईसी तथा एलआर शाखा का निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान उन्होंने भूमि रूपांतरण, पंजीयन, लंबित कोर्ट केस, जनसुनवाई इत्यादि के बारे में पूछा। ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने, साफ सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तहसील कार्यालय में कम उपयोगी फाइलों को बस्तों में बांधकर व्यवस्थित रूप से रखे। शाखा प्रभारियों को फाइले व्यवस्थित रूप से संधारित करने तथा अपडेट रखने के निर्देश दिए।

Related posts

भोजपुर: अध्यक्ष पद उम्मीदवार ने अधिवक्ताओं से किया संपर्क।

rktvnews

बागपत प्रशासन की अभिनव पहल ‘आंचल’,प्रदेश का पहला स्तनपान कक्ष बड़ौत बस डिपो पर होगा स्थापित।

rktvnews

बक्सर:मध्य विद्यालय गंगौली में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन।

rktvnews

नारनौल:युवा महोत्सव-2023 को लेकर डीसी मोनिका गुप्ता (आईएएस) ने ली बैठक!अब 20-21 नवंबर को सभागार में होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।

rktvnews

चतरा एवं सिमरिया अनुमंडल में सामाजिक कुरीति निवारण व बाल विवाह उन्मूलन को लेकर अनुमंडल स्तरीय कार्यशाला संपन्न।

rktvnews

47वां सिविल लेखा दिवस कल नई दिल्ली में मनाया जायेगा।

rktvnews

Leave a Comment