RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिर्वाचन

उत्तराखंड:मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक की।

RKTV NEWS/देहरादून (उत्तराखंड) 06 मार्च ।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने आज केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय प्रवर्तन एजेंसियों के साथ समन्वय बैठक की। उन्होंने प्रवर्तन एजेंसियों से निर्वाचन प्रक्रिया को सकुशल संपन्न कराने एवं आपसी समन्वय के साथ प्रवर्तन कार्रवाई को और प्रभावी बनाने की अपेक्षा की है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन एजेंसियों को इलेक्शन सीज़र मैनेजमेंट सिस्टम (ESMS) में दैनिक कार्रवाई की रिपोर्ट अपलोड करने संबंधी किसी प्रकार की कठिनाई आ रही हो, उन सभी एजेंसियों की पुनः ट्रेनिंग करा दी जाए। बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे के साथ ही आयकर विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, नारकोटिक्स ब्यूरो,नागरिक उड्डयन, जीएसटी इंटेलिजेंस यूनिट, आबकारी विभाग, पुलिस विभाग, केंद्रीय सशस्त्र बलों के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

दैनिक पञ्चांग: 22 अक्टूबर 25

rktvnews

उत्तराखंड:मेरी माटी मेरा देश” अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल आज दिल्ली पहुँचा।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा जनता दल (सेक्‍युलर) कर्नाटक के प्रमुख और एचडी रेवन्ना से की मुलाकात।

rktvnews

भोपाल:इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय में पौधारोपण।

rktvnews

बक्सर पुलिस ने शराब और गाड़ी के साथ युवकों को किया गिरफ्तार।

rktvnews

भोजपुर:एनडीए प्रत्याशी आर के सिंह का बरजा गांव में संजय तिवारी के नेतृत्व में हुआ भव्य स्वागत।

rktvnews

Leave a Comment